Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarतेज़ आंधी में 11 हजार वोल्ट लाइन पर पेड़ गिरने से आवागमन...

तेज़ आंधी में 11 हजार वोल्ट लाइन पर पेड़ गिरने से आवागमन हुआ बाधित

जलालपुर, अंबेडकरनगर नगर क्षेत्र में तेज हवाओं का असर उस समय देखने को मिला जब जीजीआईसी स्कूल के पास अचानक एक बड़ा पेड़ गिर पड़ा। यह पेड़ सीधे ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर जा गिरा, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है और आसपास के इलाके में आवागमन भी बाधित हो गया।

यह स्थान नगर पालिका जलालपुर क्षेत्र के अंतर्गत आता है और स्कूल के पास होने के कारण यहां आमतौर पर लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर टीम के पहुंचने की प्रतीक्षा की जा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पेड़ हटाकर मार्ग को सुचारू कराया जाए और बिजली आपूर्ति को भी सुरक्षित तरीके से बहाल किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular