Thursday, April 30, 2026
spot_img
HomeLucknowलखनऊ पश्चिम में पीडीए पंचायत: बदलाव के संदेश के साथ जुटी भीड़

लखनऊ पश्चिम में पीडीए पंचायत: बदलाव के संदेश के साथ जुटी भीड़

लखनऊ।

विधानसभा लखनऊ पश्चिम के राजा जी पुरम क्षेत्र में आयोजित पीडीए पंचायत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर आगामी राजनीतिक रणनीति और जनसमस्याओं पर चर्चा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहम्मद एबाद ने कहा कि यह आयोजन केवल एक सभा नहीं, बल्कि क्षेत्र में बदलाव की मजबूत शुरुआत है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों को उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जनता अब बदलाव के लिए तैयार है।

आयोजन को सफल बनाने में सैफ अतहर, पंकज, शनि यादव, फिरोज हैदर, मोहम्मद हैदर और मोहम्मद उस्मान सहित अन्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। इसके अलावा जमील अहमद, अजीज अहमद, तारा, दीपक कन्नौजिया, जावेद, जहीर अहमद, धमेन्द्र, लाले कन्नौजिया, बब्लू, मुन्ना और रहीस समेत सैकड़ों लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को मजबूती दी।

वक्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि जनता की ताकत से प्रदेश में नई दिशा दी जाएगी। इस दौरान युवाओं के लिए रोजगार, किसानों की समृद्धि और समाज के हर वर्ग के सम्मान की बात दोहराई गई।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों के जोश और समर्थन से यह संकेत मिला कि क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं और आने वाले समय में इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular