Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeMarqueeमहिला आरक्षण को लेकर भाजपा की ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’

महिला आरक्षण को लेकर भाजपा की ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’

अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पुतले फूंके

बिंदकी/फतेहपुर। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बिंदकी और जोनिहा कस्बों में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली। इस दौरान सपा और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पुतले फूंके गए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की “गलत मंशा” के कारण महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल महिला विरोधी मानसिकता रखते हैं और इसी वजह से महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को प्रभावी रूप से लागू नहीं होने दिया जा रहा। बिंदकी कस्बे में नगर पालिका के समीप स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में नगर पालिका परिषद की चेयरमैन राधा साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुईं।

यहां से पदयात्रा निकालते हुए कार्यकर्ता ललौली चौराहे पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के पुतले फूंके गए और जोरदार प्रदर्शन किया गया। पदयात्रा के दौरान “सपा-कांग्रेस मुर्दाबाद” और “महिला विरोधी सरकार नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए गए। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री रन्नो गुप्ता, स्वाती ओमर, चेतना सिंह, शशि पटेल, सोनी साहू, प्रियंका, सुनीता श्रीवास्तव, श्याममनी, शालिनी श्रीवास्तव, उषा गुप्ता, तनुश्री, सरस्वती, आकांक्षा, राधा सिंह, अनुपम, प्रीति देवी, गोमती रानी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

इसी क्रम में जोनिहा कस्बे में भी भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पदयात्रा निकाली गई और चौराहे पर पुतला दहन किया गया। यहां भाजपा नेत्री सोमवती निषाद, चेतना सिंह के साथ-साथ भाजपा नेता बलराम सिंह, महेंद्र सिंह चौहान, ऋषिराज सिंह और श्रीराम दीक्षित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और महिला आरक्षण लागू कराने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाती रहेगी। वहीं इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। वहीं खागा तहसील क्षेत्र के धाता नगर पंचायत में भी भाजपा महिला पदाधिकारियों द्वारा सपा एवं कांग्रेस के नेताओं का पुतला फूंका गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular