सिद्धार्थनगर। सपा जिला कार्यालय पर शनिवार को समाजवादी पुरोधा समाजवादी चिंतक एवं विचारक पूर्व सांसद स्व. बृजभूषण तिवारी जी की 14 वीं पुण्यतिथि सपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में मनाई गई और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया और उनके जीवन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
पुण्यतिथि पर सपा जिला अध्यक्ष लाल जी यादव ने कहा कि श्रद्धेय तिवारी जी का पूरा जीवन सरल एवं सादगी पूर्ण रहा वह एक चलते फिरते विश्वविद्यालय थे जो समाजवादी विचारधारा से लैस कार्यकर्ता और नेता पैदा करते रहते थे। तिवारी जी डॉक्टर लोहिया के अनन्य शिष्यों में से एक थे उन्होंने छात्र राजनीति से लेकर देश की राजनीति में अपने संघर्ष विचारों और सिद्धांतों के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई और देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा तथा राज्यसभा का 5 बार प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ आम जनता के लिए बहुत ही सरल और सुलभ रहे तथा अन्याय और शोषण के विरुद्ध हमेशा मुखर रहे तथा दलितों पिछड़ों एवं शोषित वर्गों के उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे वह व्यक्ति नहीं व्यक्तित्व थे और वह शख्स नहीं बल्कि एक शख्सियत थे श्रद्धेय तिवारी जी भले ही आज हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनके विचार और उनके सिद्धांत आज भी हमारे बीच में प्रासंगिक हैं और हमें संघर्ष की लगातार प्रेरणा देते रहेंगे और देश की राजनीति में एक उदीयमान सूर्य की तरह हमेशा चमकते रहेंगे और अंत में श्रद्धेय तिवारी जी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव बेचई यादव, राममिलन भारती, मुरलीधर मिश्रा, बहराइची प्रसाद प्रेमी, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, पारसनाथ विश्वकर्मा, रिन्धु पासवान, कृष्णनाथ यादव, बृजभान यादव, खुर्शीद अहमद, शकील शाह, जोखन चौधरी, चंद्रहास यादव, मो जावेद, रंगीलाल, फूलचंद, वेद प्रकाश, जय प्रताप, अंगद, चंचल व राकेश यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





