Sunday, May 3, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurजनगणना कार्य में भारी अनियमितता का आरोप लगाकर सौंपा गया ज्ञापन

जनगणना कार्य में भारी अनियमितता का आरोप लगाकर सौंपा गया ज्ञापन

हमीरपुर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ की जिला इकाई द्वारा जनगणना कार्य हेतु लगाए गए कर्मियों के चयन में हुई अनियमितता के विरोध में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में संगठन द्वारा वरिष्ठतम कर्मियों को प्रगणक व कनिष्ठ कर्मियों को सुपरवाइजर बनाते हुए तथा कर्मियों को उनके तैनाती स्थल से अति दूर के जनगणना ब्लॉक आवंटित किए जाने और पति पत्नी दोनों की ड्यूटी लगा देने की जांच की मांग की गई है।

आरोप लगाया गया कि अपने चहेतों के नाम जान बूझकर सूची में नही भेजे गए हैं, साथ ही गुपचुप तरीके से उनको जनगणना के कार्य से मुक्त रखकर लाभ पहुँचाया गया है। वहीं गंभीर बीमारी से जूझ रहे व वरिष्ठतम अध्यापकों को ड्यूटी में लगाकर कई तरह की अनियमितताओं के आरोप लगाकर जिलाधिकारी से जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गयी है।

ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिला महामंत्री कमलकिशोर, बाबूराम चक्रवर्ती, दयाशंकर, मुख्तार अहमद खान, शुभद्रा सचान, पुष्पा विश्वकर्मा, अरविंद यादव, दुष्यंत अवस्थी, रणविजय चक्रवर्ती सहित तमाम शिक्षक शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular