Monday, April 27, 2026
spot_img
HomeSliderIPL 2026: 'Rishabh Pant से छीनकर ओपनर को सौंप दो LSG की...

IPL 2026: ‘Rishabh Pant से छीनकर ओपनर को सौंप दो LSG की कप्‍तानी’, भारत के दिग्‍गज खिलाड़ी ने दिया अहम सुझाव

वसीम जाफर का मानना है कि एडेन मार्करम एक बेहतर कप्तान हो सकते हैं, जो टीम का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर सकते हैं।

Wasim Jaffer on Rishabh Pant: ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। इस बार सुपर ओवर में लखनऊ को हार मिली। केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में लखनऊ की टीम 156 रन को चेज करने में फेल रही और इस तरह उन्होंने मौजूदा सीजन में लगातार पांचवीं हार झेली।

इतना ही नहीं, लखनऊ का होम रिकॉर्ड तो बेहद ही खराब है, जहां उन्होंने पिछले साल से पंत की कप्तानी में लगातार 8 मैच घर में हारे है। लखनऊ की टीम ने पंत की कप्तानी में पिछले 22 मैच में से 14 मैच में हार का सामना किया है।

इस कड़ी में पूर्व भारतीय बैटर वसीम जाफर का मानना है कि लीडरशिप में बदलाव करके टीम को फायदा हो सकता है। उन्होंने ये सुझाव दिया कि एडन मार्करम को कप्तानी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

LSG को कप्तान बदलने की मिली सलाह

दरअसल, पंत की कप्तानी में लखनऊ की टीम का बैटिंग ऑर्डर काफी संघर्ष कर रहा है। पिछले सीजन में पंत ने 21 पारियों में 458 रन बनाए थे, जिसमें 3 हाफ सेंचुरी शामिल थी। अपने हालिया मैच में उनके बल्ले से 41 रन निकले जो टीम के लिए काफी नहीं थे। जाफर ने ये माना कि पंत का नेचुरल अटैकिंग गेम उनकी कप्तानी जिम्मेदारी की वजह से खराब हो रहा है।

जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,

“मुझे लगता है कि ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी को सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर खेलना चाहिए। आप उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तब पाते हैं जब आप उन्हें आज़ाद छोड़ देते हैं और कहते हैं कि बस मैदान पर जाओ और अपने दम पर मैच जिताओ। उन्हें कप्तानी के बोझ में न डालें। मुझे लगता है कि एडेन मार्करम एक बेहतर कप्तान हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका का बहुत सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है, वे मानसिक रूप से मजबूत और बहुत शांत हैं, और मुझे लगता है कि वे बाकी खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवा सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं लगता कि ऐसा वास्तव में होगा। यह सिर्फ मेरा सुझाव है, लेकिन अगर मैं वहां होता, तो मैं यही करता।”

जाफर ने टीम के ओवरऑल प्रदर्शन को लेकर कहा,

“एलएसजी (LSG) अभी पूरी तरह से लय से बाहर दिख रही है, यह जानना भी मुश्किल है कि उनसे क्या उम्मीद की जाए। अगर मैं उस डगआउट में होता, तो सबसे पहला काम मैं एडेन मार्करम को कप्तान बनाना करता। वह मेरा शीर्ष सात (खिलाड़ियों का क्रम) होता, और मैं इसी बल्लेबाजी क्रम के साथ जाता।
-वसीम जाफर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular