सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाल कल्याण समिति, खजुरिया रोड, कार्यालय का सोमवार को औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने पर यह पता चला कि श्रीमती राधा श्रीवास्तव (सदस्य) विगत 5 दिवस, श्रीमती प्रकाशनी श्रीवास्तव (सदस्य ) बाल कल्याण समिति, 1 दिवस और श्री सुनील कुमार (कम्प्यूटर ऑपरेटर) बाल कल्याण समिति अनुपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय श्रीमती अपर्णा श्रीवास्तव (अध्यक्ष) बाल कल्याण समिति, विरेन्द्र मिश्र और इलमा सिद्विकी (पैरा लीगल वलंटियर) उपस्थित पाये गये।
जिलाधिकारी द्वारा वर्तमान माह में समिति के समक्ष प्रस्तुत प्रकरणों की सूचना/ अभिलेख दिखाये जाने को कहा गया जिस पर श्रीमती अपर्णा श्रीवास्तव (अध्यक्ष) बाल कल्याण समिति सूचना उपलब्ध नहीं करा पायी तथा कार्य में लापरवाही किये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुये आवश्यक कार्यवाही हेतु निदेशक महिला कल्याण उ0प्र0 लखनऊ को पत्र प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अनुपस्थित कार्मिकों का 1 दिन का मानदेय बाधित करते हुये, स्पष्टीकरण लेना सुनिश्चित करें।





