इटावा। दिव्यांग बच्चों हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एक पहल के अन्तर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए प्रथम चरण में जनपद के डायट परिसर में सहज अध्ययन केन्द्र‘ की स्थापना 24 जुलाई, 2025 को कराई गयी थी जो कि दिव्यांग बच्चों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत स्पेशल एजूकेटर्स के माध्यम से नियमानुसार संचालित किया जा रहा है। जनपद स्तर पर सहज अध्ययन केन्द्र संचालन के उपरान्त ही यह निर्णय लिया गया था कि प्रत्येक विकास खण्ड में खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से दिव्यांग बच्चों के लिए सहज अध्ययन केन्द्र का संचालन किया जाय।
इसके अन्तर्गत शनिवार को ब्लाॅक संसाधन केन्द्र,(बी0आर0सी0प्रांगण में) चकरनगर में दिव्यांग बच्चों के लिए सहज अध्ययन केन्द्र का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अजय कुमार गौतम,मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया साथ में ब्रम्हानन्द कठेरिया उपजिलाधिकारी, चकरनगर,सी0ओ0चकरनगर,यदुवीर सिंह खण्ड विकास अधिकारी,श्रीमती अर्चना सिन्हा,जिला समन्वयक समेकित शिक्षा,शिवेश कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी चकरनगर,ए0डी0ओ0 पंचायत,पंचायत मंत्री/सचिव आलोक चैहान चकरनगर,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार,विमल शुक्ला एवं समस्त स्टाफ कम्पो.विद्यालय चकरनगर,मनोज कुमार एवं समस्त एआरपी स्टाफ एवं समस्त बीआरसी स्टाफ तथा श्री अतुल कुमार,दिलीप सिंह स्पेशल एजूकेटर चकरनगर तथा अनिल कुमार स्पेशल एजूकेटर जसववन्तगर यशवन्त सिंह, अवधेश कुमार कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
सहज अध्ययन केन्द्र विकास खण्ड में एक मात्र ऐसा स्थान है जहाँ मूकबधिर, दृष्टिबाधित,मानसिक मंदित,शारीरिक दिव्यांग,आटिज्म के दिव्यांग बच्चों के लिए न केवल शिक्षण-प्रशिक्षण की व्यवस्था कराई अपितु उनके अभिभावकों के लिये भी प्रशिक्षण एवं काउसलिंग की व्यवस्था कराई गई ताकि दिव्यांग बच्चे अपने घर पर भी सहज अध्ययन केन्द्र में दिये गये प्रशिक्षण की निरन्तरता से जीवन को सुगम्य बना सकें।चकरनगर में वर्तमान शैक्षिक वर्ष में कुल 138 दिव्यांग बच्चें परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत है। उक्त सहज अध्ययन केन्द्र में दिव्यांगजनों हेतु ब्रेल पुस्तकें,श्रव्य सामग्री,सरल भाषा में पाठ्य सामग्री,रैम्प व सहायक उपकरण उपलब्ध है।यह केन्द्र न केवल शिक्षा को सुलभ बनाता है बल्कि समावेशी और समान अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस प्रयास से दिव्यांग बच्चों का आत्मविश्वास बढेगा और वे शिक्षा की मुख्य धारा से बेहतर जुड़ सकेगें।यह केन्द्र विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के माता पिता व अभिभावकों को भावनात्मक सबल प्रदान करेगा।केन्द्र के माध्यम से भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।अर्चना सिन्हा,जिला समन्वयक ने बताया कि सहज अध्ययन केन्द्र के माध्यम से विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चे (सी.डब्लू.एस.एम.)को स्पेशल एजूकेशन,दैनिक जीवन की गतिविधियाँ (ए.डी.एल.),व्यवहार संशोधन,गेट प्रशिक्षण,पेरेन्ट काउसलिंग एवं बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। यह सहज अध्ययन केन्द्र विशेष रूप से दृष्टिहीन,श्रणबाधित व शारीरिक रूप से असमर्थ बच्चों की शैक्षिक जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इस प्रकार अध्ययन केन्द्र सभी विकास खण्डों में केन्द्र पर स्थापना कराये जाने के लिए अनवरत प्रयास जारी है।जिससे जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।





