HomeUttar PradeshAzamgarhसांसद धर्मेंद्र यादव ने संसद में संविधान संशोधन परिसीमन बिल तथा संघ...

सांसद धर्मेंद्र यादव ने संसद में संविधान संशोधन परिसीमन बिल तथा संघ राज्य बल का पुरजोर विरोध किया

आजमगढ़ l समाजवादी पार्टी के नेता,मुख्य सचेतक तथा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने आज संसद में संविधान संशोधन बिल,परिसीमन बिल तथा संघ राज्य बिल का संवैधानिक आधार पर पुरजोर विरोध किया।

इस मौके पर धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि देश के संविधान में संसद को शक्ति इस बात की दी गई है कि संसद संविधान के नियमों की सुरक्षा करे तथा यह तय करे कि संविधान के नियमों का सर्वथा अनुपालन हो,परंतु इन तीनों बिलों के माध्यम से केंद्र सरकार संविधान को तोड़ना,मरोड़ना और फोड़ना चाहती है।

सरकार द्वारा परिसीमन को जनगणना से अलग किया जा रहा है यह संविधान की भावनाओं से बिल्कुल अलग है,जिस तरह से महिला बिल की चाशनी के नाम पर जो हाल कश्मीर तथा आसाम का हुआ है वही हाल पूरे देश का करने की साजिश है।

इस बिल में जब तक पिछड़े तथा मुस्लिम वर्गों की महिलाओं को स्थान नहीं मिलेगा समाजवादी पार्टी इसका पूरी शक्ति से विरोध करती रहेगी।उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं की असली हितैषी पार्टी सिर्फ समाजवादी पार्टी है इसका जीवंत उदाहरण है कि आज भी प्रतिशत के आधार पर हमारी पार्टी में महिलाओं की भागीदारी अन्य पार्टियों से कहीं अधिक है।

आगे कहा कि संविधान संशोधन बिल,परिसीमन बिल तथा केंद्र राज्य संशोधन बिल को तुरंत वापस लिया जाए तथा सदन द्वारा 2023 में लागू महिला बिल अविलंब अनुपालन किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular