यूपी एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर संस्कृत और कॉमर्स मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से यूपी एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर संस्कृत और कॉमर्स मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदावर संस्कृत और कॉमर्स एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे (UPPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट से मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ओटीआर नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
किस दिन होगी परीक्षा
यूपीपीएससी की ओर से एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर संस्कृत मुख्य परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 23 अप्रैल को होगा। इसके अलावा, कॉमर्स असिस्टेंट टीचर परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। दोनों ही परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 09:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
यूपीपीएससी ने संस्कृत और कॉमर्स मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘UP LT Grade Assistant Teacher Mains Admit Card 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद जरूरी डिटेल को दर्ज करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी गाइडलाइंस
- परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड, दो पासवर्ड साइज फोटो और आईडी प्रूफ साथ लेकर जाना अनिवार्य है।
- उम्मीदवारों को परीक्षा वाले दिन परीक्षा शुरू होने से 01 घंटा 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा।
- परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
- परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करना, नकल करना या नकल करवाने पर जुर्माना और आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।





