Tuesday, May 26, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurप्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की

प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की

हमीरपुर। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जलशक्ति विभाग के राज्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष जयन्ती राजपूत, विधायक राठ मनीषा अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष शकुन्तला निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

समीक्षा के दौरान अन्ना पशुओं की समस्या, उर्वरक की उपलब्धता, विकास कार्यों की प्रगति, विद्युत आपूर्ति, सड़कों की गड्ढामुक्ति, राजकीय नलकूपों का संचालन, स्वास्थ्य सेवाएं, कानून व्यवस्था, गौशालाओं का प्रबंधन तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।

“हर घर जल” योजना के अंतर्गत सभी घरों तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने, गौशालाओं में गौवंशों के समुचित रखरखाव तथा छुट्टा पशुओं की समस्या समाप्त करने पर जोर दिया गया। कानून व्यवस्था को मजबूत रखते हुए महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने, अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज करने तथा पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही राजकीय नलकूपों के नियमित संचालन से किसानों की सिंचाई व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर बल दिया गया।

आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश भी दिए गए। बताया गया कि सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व व विकास कार्यों में जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जिस पर अधिकारियों को बधाई दी गई।

इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। बैठक में जिलाधिकारी घनश्याम मीना, पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक, नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular