Monday, April 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeमिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

प्रयत्न संस्था ने मिशन शक्ति टीम के साथ मिलकर बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकार

संभलःअवधनामा संवाददाता मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में शनिवार को मिशिन शक्ति टीम ने बाल विवाह के खिलाफ कार्यरत प्रयत्न संस्था के साथ ब्रजरतन कन्या इंटर कॉलेज सम्भल में एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मिशिन शक्ति टीम की प्रभारी सब इंस्पेक्टर राखी चौधरी ने बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी एवं गुड़ टच बैड टच के वारे मे बताते हुए कहा की अगर कोई भी व्यक्ति आपको गलत तरीके से छुए या गलत नजरिये से देखे तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दें किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हमेशा मदद को तैयार है। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी प्रयत्न संस्था के प्रभारी गौरीशंकर चौधरी ने बच्चों को बाल अपराधों के विषय में जानकारी देते हुए बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया और बताया की हमारे आसपास हो रहे किसी भी बाल अपराध की जानकारी संबंधित नंबरों जिसमें चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, पुलिस 112 पर देनी है। महिला हेल्पलाइन 1090 की जानकारी दी इस अवसर पर मिशिन शक्ति टीम के साथ प्रयत्न संस्था के फील्ड कोर्डिनेटर सिराज अहमद सहित स्कूली स्टाफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular