इटावा। ग्राम मूँज में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रदेश सचिव बलवीर सिंह जाटव बब्लू के आवास पर हुआ,जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को आत्मसात करने और समाज में समानता व जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।अपने संबोधन में बलबीर सिंह जाटव(बब्लू)ने कहा कि महात्मा फुले ने जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष किया।
उन्होंने बताया कि सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर वर्ष 1848 में बालिका शिक्षा की नींव रखी और दलितों, पिछड़ों व वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया। कार्यक्रम में जिला संयोजक हरिश्चंद्र गौतम,धर्मवीर दिवाकर,शिवम कठेरिया, चट्टान सिंह जाटव एवं सुधीर गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस आयोजन के माध्यम से ग्राम (मूँज) में सामाजिक जागरूकता और एकता का मजबूत संदेश दिया गया।वक्ताओं ने कहा कि गांव स्तर पर महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना समाज के विकास के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता,शिक्षा एवं अधिकारों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।





