Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeEntertainmentलड़का चाहता था Sonam Bajwa जैसी दिखे मंगेतर, लड़की ने तोड़ी सगाई;...

लड़का चाहता था Sonam Bajwa जैसी दिखे मंगेतर, लड़की ने तोड़ी सगाई; जानकर Border 2 एक्ट्रेस को हुआ अफसोस

बॉर्डर 2 से बॉलीवुड में छाईं सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) के चलते एक लड़की ने अपनी सगाई तोड़ दी। यह जानकर एक्ट्रेस को बड़ा झटका लगा।

सेलिब्रिटीज की जिंदगी में एक ना एक अजीब फैन मोमेंट जरूर आता है। एक बार पंजाबी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) को भी इससे गुजरना पड़ा। एक फैन ने एक्ट्रेस की वजह से अपनी सगाई तोड़ दी।

जी हां, बॉर्डर 2 की एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने खुलासा किया कि एक फीमेल फैन ने उनकी वजह से अपने मंगेतर से सगाई तोड़ दी और अब वह किसी और से शादी करने जा रही हैं।

सोनम बाजवा के चलते लड़की ने तोड़ी सगाई

दरअसल, सोनम बाजवा टॉक शो फेमसली फिट विद सोफी में गईं जहां उन्होंने सोफी चौधरी के साथ अजीब फैन मोमेंट के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि एक फैन उनसे इतना ऑब्सेस्ड था कि अपनी मंगेतर को भी उनकी तरह ही देखना चाहता था। इस बारे में सोनम ने बताया-

एक लड़की मेरी तरफ आई और उन्होंने पूछा, ‘क्या आप सोनम बाजवा हैं?’ मैंने हां कहा और उन्होंने कहा, ‘मुझे आपसे कुछ कहना है।’ उन्होंने बताया कि मेरी वजह से उनकी सगाई टूट गई।’

सोनम बाजवा को हुआ अफसोस

लड़की की बात सुनकर सोनम बाजवा एकदम दंग रह गई थीं और उन्हें इसका अफसोस भी हो रहा था। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा-

मुझे नहीं पता कि मुझे यह कहना चाहिए या नहीं कि यह सुनकर मुझे बहुत अफसोस हुआ, लेकिन मैं तो बस हैरान रह गई। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि अब वह बहुत खुश हैं और उन्होंने किसी और से सगाई कर ली है।

सोनम बाजवा से ऑब्सेस्ड था लड़का

सोनम बाजवा ने आगे कहा, “उन्होंने मुझे बताया, ‘मैंने उस लड़के से सगाई तोड़ दी, क्योंकि वह आपसे ऑब्सेस्ड था। वह चाहता था कि मैं आपकी तरह दिखूं। वह चाहता था कि मेरी बॉडी भी आपकी तरह दिखे। यह सब मेरे लिए बहुत ज्यादा था।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular