Friday, April 10, 2026
spot_img
HomeBusinessGold Silver Price Crash: सस्ता हो रहा है सोना-चांदी; क्या 1 लाख...

Gold Silver Price Crash: सस्ता हो रहा है सोना-चांदी; क्या 1 लाख के नीचे जाएगा गोल्ड, अभी खरीदें या नहीं?

Gold Silver Price Crash: सोने और चांदी की कीमतों में 10 अप्रैल, शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। सुबह 10 बजे के करीब MCX पर 24 कैरेट सोना (Gold Price Today) 1,52,783 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जिसमें 651 रुपये की कमी आई। वहीं, चांदी (Silver Price Today) 2,42,468 रुपये प्रति किलो पर थी, जिसमें 1300 रुपये की गिरावट देखी गई। यह स्टोरी सोने-चांदी के मौजूदा भाव और खरीदारी के फैसले पर प्रकाश डालती है।

Gold Silver Price Crash Today: 10 अप्रैल, शुक्रवार को सोने-चांदी में एक बार फिर गिरावट देखी जा रही है। हालांकि ये गिरावट इतनी बड़ी नहीं है। सुबह 9.45 बजे के आसपास सोने (Gold Rate Today) में 676 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। वहीं चांदी (Silver Rate Today) में इस समय लगभग 1500 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की जा रही है।

Gold Price Crash: कितना सस्ता हुआ सोना?

सुबह लगभग 10 बजे एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,783 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसमें 651 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,52,561 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,52,985 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।

Silver Price Crash: कितनी गिरी चांदी?

सुबह लगभग 10 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 2,42,468 रुपये चल रहा है। इसमें 1300 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 2,42,067 रुपये प्रति किलो का लो और 2,42,954 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।

Sone Ka Bhav: 24, 22 और 18 कैरेट का भाव

शहर 24 कैरेट सोने का भाव 22 कैरेट की कीमत 18 कैरेट का भाव
पटना 152,480 139773.3333 114,360.00
जयपुर 152,650 139929.1667 114,487.50
कानपुर 152,710 139984.1667 114,532.50
लखनऊ 152,710 139984.1667 114,532.50
भोपाल 152,830 140094.1667 114,622.50
इंदौर 152,830 140094.1667 114,622.50
चंडीगढ़ 152,670 139947.5 114,502.50
रायपुर 152,610 139892.5 114,457.50

Sone Aur Chandi Ka Bhav: आपके शहर में कितना है सोने-चांदी का दाम?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹152,480 ₹242,720
जयपुर ₹152,650 ₹243,130
कानपुर ₹152,710 ₹243,230
लखनऊ ₹152,710 ₹243,230
भोपाल ₹152,830 ₹243,420
इंदौर ₹152,830 ₹243,420
चंडीगढ़ ₹152,670 ₹243,170
रायपुर ₹152,610 ₹243,070

कहां है सोना-चांदी सबसे सस्ता?

पटना में आज सोना और चांदी दोनों ही सस्ते मिल रहे हैं। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,52,480 रुपये है। वहीं 1 किलो चांदी का भाव 2,42,720 रुपये है।

कहां है सोना-चांदी सबसे महंगा?

भोपाल और इंदौर में सोना और चांदी दोनों ही सबसे महंगे मिल रहे हैं। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 2,43,420 रुपये है। वहीं 10 ग्राम सोने का दाम 152,830 रुपये है।

सोने में लगातार हो रही गिरावट को देखते हुए बहुत से लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या सोने का दाम 1 लाख के नीचे जाएगा?

Gold Price: 1 लाख के नीचे जाएगा सोना?

जागरण बिजनेस ने इसे लेकर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सोने का दाम अब 1 लाख के नीचे नहीं जाएगा। हालांकि अगर ऐसी ही गिरावट जारी रही तो 10 ग्राम सोने का भाव 1,20,000 रुपये से 1,25,000 रुपये तक पहुंच सकता है।

अभी खरीदें या नहीं?

अजय केडिया हमेशा यही कहते हैं कि अगर आप परंपरागत उद्देश्य के लिए खरीद रहे हैं तो यह न देखें की अभी सोना सस्ता है या महंगा। आप इसे खरीद लें। हालांकि इस समय अगर आप निवेश के उद्देश्य से गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो गोल्ड ईटीएफ में एसआईपी के जरिए पैसा लगा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular