Thursday, April 9, 2026
spot_img
HomeItawaपंचायत राज राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित हुआ

पंचायत राज राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित हुआ

इटावा। पंचायत राज राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव 2025-26 का रंगारंग आयोजन प्रो. रिपुदमन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।समारोह में मुख्य अतिथि हेम सिंह, पूर्व सचिव,अयोध्या विकास प्राधिकरण ने सभा को संबोधित करते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि छात्राओं को चाहिए कि वह अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसी के अनुसार श्रम करें।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.श्याम पाल सिंह ने स्वागत भाषण किया और अतिथियों का परिचय दिया।उन्होंने हाल में ही सेवानिवृत्त हुए हेम सिंह के कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व की भूरि भूरि प्रशंसा की और उन्हें बहुत ऊर्जावान अधिकारी कहा।उन्होंने हेम सिंह और उनकी पत्नी श्रीमती सीमा राजपूत का बुके और अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।

वार्षिकोत्सव के अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम और माल्यार्पण से किया।प्राचार्य डॉ.श्याम पाल सिंह ने महाविद्यालय में साल भर हुई गतिविधियों का संक्षिप्त लेखा जोखा प्रस्तुत किया।जिसे बाद में डॉ डौली रानी ने औपचारिक वार्षिक आख्या पढ़कर पूरा किया।प्राचार्य डॉ.श्याम पाल सिंह ने इरम वारसी को महाविद्यालय का सबसे मेधावी और सक्रिय विद्यार्थी घोषित किया साथ ही उन्होंने प्रगति फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त नेहा पाल,द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिष्ठा दीक्षित और तृतीय स्थान प्राप्त नेहा नाज को नकद राशि देकर सम्मानित किया।

वार्षिकोत्सव में ही प्रो.जादौन सिंह स्मृति श्रेष्ठ छात्रा सम्मान शिखा त्रिपाठी को प्रदान किया।इस पुरस्कार में पांच हजार रुपए की नकद राशि प्रो.रिपुदमन सिंह के सौजन्य से दी जाती है।अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए पूर्व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कानपुर मंडल कानपुर प्रो.रिपुदमन सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की कि वार्षिकोत्सव एक लेखा जोखा है कि सालभर छात्राओं ने क्या किया है।यह मेरे लिए प्रसन्नता की बात है कि महाविद्यालय पूरी ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ अपना काम कर रहा है।

वार्षिकोत्सव का संयोजन समारोह डॉ.डौली रानी ने किया।इस अवसर पर श्रीमती मीना सिंह,प्रो उदयवीर सिंह यादव,प्रो विपिन गुप्ता,घनश्याम किशोर वाजपेई,प्रो चंद्रप्रभा,डॉ.अजय दुबे,डॉ.दुर्गेशलता भगत,डॉ.रेखा, डॉ.रमाकांत राय,डॉ.अमित कुमार,डॉ.सपना,डॉ.श्यामदेव यादव,डॉ.श्वेता और कार्यालय सहायक विनीत कुमार श्रीवास्तव,कंप्यूटर संगणक जितेंद्र कुमार और सभी कार्मिक तथा बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभागिता की।वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने गीत,नृत्य और संगीत की मोहक प्रस्तुतियों से अतिथियों को भाव विभोर कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular