Sunday, April 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeचोरी करने के आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चोरी करने के आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गोण्डा। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आरोपी अभियुक्त- फैज अली उर्फ जग्गू पुत्र अकबाल निवासी काशीराम कालोनी महाराजगंज थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को खैरा भवानी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 18.3.2026 को अवर अभियन्ता विनोद कुमार गौतम 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र चन्दवतपुर, गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि ग्रामसभा जगदीशपुर, निकट मंगलम गैस एजेंसी के पास स्थित 33 केवी सुभागपुर लाइन से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगभग 1000 मीटर (दो स्पैन) विद्युत तार चोरी कर लिया गया है।

वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 09.4.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए शातिर चोर- फैज अली उर्फ जग्गू पुत्र अकबाल निवासी काशीराम कालोनी महाराजगंज थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को खैरा भवानी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular