Sunday, April 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeगहोई पंचायत ने अनन्त गुप्ता के अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया

गहोई पंचायत ने अनन्त गुप्ता के अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया

जालौन(उरई)। भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा जालौन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनन्त गुप्ता एवं उनकी कार्यकारिणी का गहोई पंचायत व गहोई क्लब द्वारा माल्यार्पण एवं शाल पहना कर अभिनन्दन किया गया।

अध्यक्ष अनन्त गुप्ता के आवास पर गहोई पंचायत के अध्यक्ष विवेक गुप्ता, महामंत्री संतोष महतेले, कोषाध्यक्ष नीरज छिरौल्या, शिवकुमार गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेश ककईया कोषाध्यक्ष गंगा यमुना क्षेत्र, गहोई क्लब से राहुल छिरौल्या, प्रदीप मोर, अंकित कसाब, धर्मेंद्र सुहाने, मोनू चौधरी, गौरव कस्तवार ने भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा जालौन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनन्त गुप्ता, सचिव अनुरुद्ध विश्नोई नीटू, कोषाध्यक्ष राजकुमार सोनी, निवर्तमान अध्यक्ष मृत्युंजय श्रीवास्तव, निवर्तमान सचिव प्रेम कुमार गुप्ता कल्लू बजाज, निवर्तमान कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, संस्थापक अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, गौरव कस्तवार का माल्यार्पण कर एवं शाल पहना कर उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान की सराहना की।

अपने सम्बोधन में मृत्युंजय श्रीवास्तव ने कहा कि भारत विकास परिषद सम्पूर्ण देश में संस्कार, सेवा, समर्पण के अनेक कार्यक्रम चला कर समाज के वंचित वर्ग की सेवा हेतु समर्पित है। प्रेम कुमार गुप्ता कल्लू बजाज ने समाज के सभी वर्गों से वंचित वर्ग की सहायता हेतु आगे आने की अपील की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनन्त गुप्ता ने गहोई पंचायत के बन्धुओं विवेक गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, संतोष महतेले, नीरज छिरौल्या, महेश ककईया, गौरव कस्तवार, राहुल छिरौल्या, अंकित कसाब, धर्मेंद्र सुहाने, प्रदीप मोर, मोनू चौधरी का भी माल्यार्पण कर एवं शाल पहना कर अभिनन्दन व स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular