Sunday, April 12, 2026
spot_img
HomeItawaसमय पर मिली किताबों से मन लगाकर करें पढ़ाई: डा.ज्योति वर्मा

समय पर मिली किताबों से मन लगाकर करें पढ़ाई: डा.ज्योति वर्मा

इटावा। प्रदेश सरकार ने परिषदीय स्कूलों के बच्चों को इस बार नए शैक्षिक सत्र शुरू होते ही नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करा दी गईं।समय पर पाठ़य पुस्तकें मिलने से पढ़ाई और बेहतर होगी, इससे उनका कोर्स भी निर्धारित कलैंडर के अनुसार पूरा होगा।अब बच्चों को भी मन लगाकर खूब पढ़ाई करनी चाहिए,इसके लिए उन्हें नियमित स्कूल आना चाहिए।यह बात संस्कृत प्रवक्ता डा.ज्योति वर्मा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरबिया टोला नालापार एवं कंपोजिट विद्यालय शांती कालोनी में छात्र-छात्राओं को एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों का वितरण करते हुए कही।

उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरबिया टोला नालापार की प्रधानाध्यापिका शिखा पाल एवं कंपोजिट विद्यालय शांती कालोनी की प्रधानाध्यापिका मंजूलता राजपूत ने बताया कि विद्यालय में बच्चों की नामांकन प्रक्रिया चल रही है।साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली जा रही है।उन्होंने प्रतियोगिता की प्रतिभागी छात्राओं को श्री सत्यनारायण समाज सेवा संस्थान की सचिव के नाते प्रमाण पत्र देकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular