Sunday, April 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarविश्व स्वास्थ्य दिवस पर एनटीपीसी टांडा में हुआ आयोजन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एनटीपीसी टांडा में हुआ आयोजन

अम्बेडकरनगर।विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर आरोग्यम अस्पताल, एनटीपीसी टांडा द्वारा *“स्वास्थ्य के लिए एकजुट-विज्ञान के साथ खड़े रहे”* थीम के अंतर्गत वॉकेथॉन, निःशुल्क बीएमडी कैंप एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

प्रातः आयोजित वॉकेथॉन में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इसके उपरांत आरोग्यम चिकित्सालय में निःशुल्क बीएमडी कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें मैक्स हेल्थकेयर, लखनऊ के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा प्रतिभागियों की हड्डियों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। इस अवसर पर सरगम सभागार में स्कूली बच्चों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संतुलित आहार, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रमों में कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं प्रचालन) अजय सिंह यादव, अन्य वरि अधिकारीगण, गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संघमित्रा परिदा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीषा पाण्डेय एवं अन्य चिकित्सकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नियमित जांच को प्रोत्साहित करना तथा विज्ञान आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों को प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संदेश एवं स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular