Thursday, April 9, 2026
spot_img
HomeEntertainmentकानूनी पचड़े में फंसी Dhurandhar 2, 'ओए-ओए' गाने के इस्तेमाल पर आदित्य...

कानूनी पचड़े में फंसी Dhurandhar 2, ‘ओए-ओए’ गाने के इस्तेमाल पर आदित्य धर के खिलाफ मुकदमा दर्ज!

‘धुरंधर-2’ एक मुसीबत से निकलकर दूसरी मुश्किल में फंस चुकी है। रणवीर सिंह की फिल्म में ‘ओए-ओए’ गाने के इस्तेमाल को लेकर हाल ही में फिल्में बनाने वाली एक कंपनी ने केस दर्ज किया।

‘धुरंधर 2’ को मानो किसी की नजर लग गई है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर मजबूत कमाई करने के बावजूद इस फिल्म पर एक के बाद एक मुसीबतें आ रही हैं। कुछ दिनों पहले ही साउथ के फिल्ममेकर संतोष कुमार ने निर्देशक आदित्य धर पर फिल्म की स्क्रिप्ट कॉपी करने का गंभीर आरोप लगाया था।

‘धुरंधर 2’ के मेकर्स अभी इस मुसीबत से बाहर आए ही थे कि अब उनकी फिल्म कानूनी पचड़े में फिर फंस गई है। ‘त्रिमूर्ति फिल्म्स’ ने फिल्म में उनके आइकॉनिक गाने ‘ओए-ओए’ के अनधिकृत उपयोग को लेकर आदित्य धर के ‘B62 स्टूडियोज’ के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। क्या है यह पूरा मामला? आइए नीचे डिटेल में जानते हैं:

‘ओए-ओए’ गाने को लेकर कोर्ट पहुंचा मामला

‘बार एंड बेंच’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा विवाद साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘त्रिदेव’ के फेमस गाने ‘ओए-ओए राइट्स को लेकर है। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने आदित्य धर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ‘ओए-ओए’ गाने और उससे मिलते-जुलते वर्जन का इस्तेमाल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) में किया है। फिल्म निर्माता कंपनी का दावा है कि गाने के इस्तेमाल से पहले आदित्य धर या उनकी टीम ने उनसे इसका कोई लाइसेंस या परमिशन नहीं ली थी।

त्रिमूर्ति के गाने ‘तिरछी टोपी वाले’ की शुरुआत ‘ओए-ओए’ से होती है। उनका कहना है कि ‘धुरंधर-2’ के मेकर्स ने उनके शुरुआती शब्दों और म्यूजिक का इस्तेमाल फिल्म के गाने ‘रंग दे लाल’ के लिए किया है।

कॉपीराइट उल्लंघन का मामला हुआ दर्ज

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि इस गाने के म्यूजिकल राइट्स और साउंड रिकॉर्डिंग के सभी अधिकार ‘त्रिमूर्ति फिल्म्स’ के पास सुरक्षित हैं और वही इसके ‘ओरिजिनल ओनर’ हैं। कंपनी ने आरोप लगाया है कि इस गाने का उपयोग सीधे तौर पर कॉपीराइट का उल्लंघन है, जिसमें ट्रैक को बिना परमिशन के दोबारा बनाना और उसका सार्वजनिक प्रसारण करना शामिल है।

इस मुकदमे में त्रिमूर्ति फिल्म्स ने इस गाने के आगे किसी भी तरह के इस्तेमाल पर रोक लगाने, हर्जाने और अन्य कानूनी राहत की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स और प्रमोशनल गतिविधियों के माध्यम से गाने के ‘कमर्शियल इस्तेमाल’ पर भी गहरी चिंता जताई है। हालांकि, अभी तक धुरंधर 2 के मेकर्स का इस पर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

‘धुरंधर 2’ को लेकर पहले भी हो चुके हैं ये विवाद

रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर पहले भी कई विवाद गरमा चुके हैं। फिल्ममेकर संतोष कुमार आर.एस. ने मेकर्स पर उनकी 2023 की एक स्क्रिप्ट को चुराने का आरोप लगाया था। फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का भी आरोप लगा था।

फिल्म की पायरेसी और अवैध स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने के लिए खुद मेकर्स को कोर्ट का रुख करना पड़ा था। बीते दिनों टेलीग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर महज 50 रुपये लेकर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बेचे जाने की भी खबरें सामने आई थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular