Thursday, April 9, 2026
spot_img
HomeUncategorizedहार्ट सर्जरी का भी कोई 'सही समय' होता है? रिसर्च में सामने...

हार्ट सर्जरी का भी कोई ‘सही समय’ होता है? रिसर्च में सामने आया सक्सेस रेट और टाइमिंग के बीच कनेक्शन

हाल ही में हुई एक रिसर्च में सामने आया है कि हार्ट सर्जरी का समय से भी कनेक्शन हो सकता है।

क्या आप जानते हैं हार्ट सर्जरी के सक्सेस रेट और ऑपरेशन के समय के बीच भी कनेक्शन है? जी हां, थोड़ा हैरान करने वाला है, लेकिन हाल ही में हुई एक रिसर्च में यह बात सामने आई है।

एनेस्थीसिया जर्नल में पब्लिश एक अध्ययन के अनुसार, हार्ट सर्जरी का समय मरीज के ठीक होने की गति और उसके सर्वाइवल रेट पर गहरा असर डाल सकता है। आइए जानें इस बारे में।

सर्केडियन रिदम का खेल

इस शोध का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि हमारे शरीर की सर्केडियन रिदम यानी शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी, सर्जरी के नतीजों को प्रभावित करती है। यह घड़ी तय करती है कि हमारा शरीर दिन के अलग-अलग समय पर कैसा व्यवहार करेगा।

शोधकर्ताओं का मानना है कि सुबह जल्दी उठने वाले और देर रात तक जागने वाले लोगों के शरीर की काम करने की प्रणाली अलग होती है, जिसका सीधा असर उनके दिल पर पड़ता है।

एक्सपर्ट्स की राय

मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के क्लिनिकल सीनियर लेक्चरर डॉ. गैरेथ किचन का कहना है कि समय के कारण होने वाले छोटे-छोटे सुधार भी मरीज को एक नया जीवन दे सकते हैं। अगर सर्जरी का समय सावधानी से चुना जाए, तो यह मृत्यु दर को कम करने में एक बड़ी भूमिका निभा सकता है।

व्यक्तिगत चिकित्सा की ओर एक कदम

शोधकर्ताओं का मानना है कि भविष्य में हार्ट सर्जरी का समय तय करते समय मरीज की जैविक घड़ी का ध्यान रखना अनिवार्य होना चाहिए। इसे प्रीसाइस मेडिसिन कहा जाता है, जहां हर व्यक्ति के शरीर के स्वभाव के अनुसार इलाज का समय तय किया जाता है।

यह अध्ययन भविष्य की सर्जरी योजना के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। अगर डॉक्टर और अस्पताल केवल टाइम मैनेजमेंट में मामूली बदलाव करें, तो सर्जरी की सक्सेस रेट में काफी बढ़ोतरी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular