Thursday, April 9, 2026
spot_img
HomeSliderDavid Miller ने 1 रन लेकर कुलदीप को स्ट्राइक क्यों नहीं दी?...

David Miller ने 1 रन लेकर कुलदीप को स्ट्राइक क्यों नहीं दी? ब्रेन फेड मोमेंट के कारण नंबर-1 बनने से चूका डीसी

David Miller Kuldeep Yadav: आईपीएल 2026 के एक मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के डेविड मिलर ने एक बड़ी गलती की, जिसके कारण उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।

David Miller Brain Fade Moment: क्रिकेट के मैदान पर कई बार खिलाड़ियों का ब्रेन फेड होते हुए देखा गया है। आईपीएल 2026 के 14वें मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के डेविड मिलर ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसके कारण टीम को मैच गंवाना पड़ा।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली को 211 रन का लक्ष्य दिया था। केएल राहुल की दमदार बैटिंग से गुजरात को दिल्ली ने कड़ी टक्कर दी थी और आखिरी दो गेंद पर उन्हें सिर्फ 2 रन की जरूरत थी, लेकिन मिलर की एक बड़ी गलती ने मैच का रुख बदल दिया।

David Miller ने कुलदीप यादव को क्यों नहीं दी स्ट्राइक?

दरअसल, साउथ अफ्रीकी बैटर (David Miller) ने आखिरी ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) की पांचवीं गेंद पर सिंगल लेने से मना कर दिया और फिर आखिरी गेंद पर शॉट नहीं लगा सके और कुलदीप (Kuldeep Yadav) के रन आउट के साथ मैच में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा। डेविड मिलर अगर सिंगल ले लेते तो दिल्ली गुजरात के 210 रन के स्कोर की बराबरी कर लेती, लेकिन मिलर ने ऐसा नहीं किया।

मिलर ने दूसरी आखिरी गेंद पर कुलदीप को इसलिए स्ट्राइक नहीं दी, क्योंकि उनका लगा था कि वो बड़ा शॉट खेलकर मैच को निकाल लेंगे, लेकिन आखिरी गेंद पर प्रसिद्ध ने मिलर को पूरी तरह से बांध दिया। इस दौरान कुलदीप ने मिलर के साथ एक रन लेने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन बटलर ने विकेट के पीछे से उन्हें रन आउट कर गुजरात की टीम को 1 रन से जीत दिला दी।

इससे पहले गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल ने 45 गेद में 70 रन की कप्तानी पारी खेली थी। जोस बटलर ने 52 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 55 रन बनाकर गुजरात को 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन तक पहुंचाया था। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए, लेकिन वो काफी महंगे रहे। इस दौरान उन्होंने 55 रन लुटाए। उनके अलावा लुंगी एनगिडी ने 24 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular