Sunday, April 12, 2026
spot_img
HomeItawaसपा जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक की गई

सपा जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक की गई

इटावा। सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू की अध्यक्षता में सपा जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।सपा जिला कोषाध्यक्ष बृजेंद्र यादव द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पार्टी से प्राप्त पत्रों को पढ़कर सुनाया गया एवं उनके परिपालन हेतु उपस्थित पदाधिकरियो को दिशा निर्देश दिए गए।सपा जिलाध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा,कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर दिनांक 14 अप्रैल 2026 को सुप्रसिद्ध,अर्थशास्त्री राजनेता और समाज सुधारक संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक सेक्टर पर धूमधाम के साथ मनाई जाएगी,जिसके लिए सेक्टरबार रूपरेखा तैयार की गई एवं जिला स्तर से प्रत्येक सेक्टर में पदाधिकारियों को भेजने का निर्णय लिया गया,जिसकी भी जिम्मेदारी वितरित की गई एवं जिलाध्यक्ष द्वारा पदाधिकारियों की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि जो पदाधिकारी लगातार तीन बैठकों में नहीं आ रहे हैं, उनकी सूची बनाकर प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी और उनके स्थान पर नए युवाओं को काम करने का अवसर दिया जाएगा।बैठक सपा प्रदेश कार्य समिति के सचिव के.पी.शाक्य,SIR प्रभारी उदयभान सिंह यादव,इटावा सदर से प्रत्याशी रहे सर्वेश शाक्य,सपा जिला उपाध्यक्ष अनवार हुसैन,सपा जिला उपाध्यक्ष रवींद्र शुक्ला,सपा जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत आदि ने विचार रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular