Friday, April 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeट्रैक्टर ट्राली पर पड़ा मिला चालक का शव,परिजनों ने जताई हत्या की...

ट्रैक्टर ट्राली पर पड़ा मिला चालक का शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सीओ सिटी ने घटना स्थल पहुंचकर पुलिस टीम को जांच के दिए आदेश, मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

महोबा। विकासखंड कबरई क्षेत्र के बघवा खोड़ा इलाके में एक ट्रैक्टर चालक का शव खून से लथपथ ट्राली पर पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी है। उधर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने घटना स्थल पहुंचकर पुलिस टीम को जांच के आदेश दिए। मंगलवार की सुबह परिजन और ग्रामीणों ने नहदौरा रोड किनारे बघवा खोड़ा क्षेत्र में एक ट्रैक्टर को खड़ा हुआ देखा तो वहां पहुंचे और ट्रॉली में शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए।

धीरे धीरे घटना की खबर मिलते ही घटना स्थल में लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। मृतक की पहचान संदीप अनुरागी (48) निवासी अम्बेडकर नगर कबरई के रुप की हुई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह में मामले को गंभीरता से लेते हुए कबरई थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गए और साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही परिजनों और ग्रामीणों से घटना के बावत जानकारी की। मृतक के भाई अनुज अनुरागी परिजनों का कहना है कि रात में जब भाई के न आने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन और सुबह नहदौरा रोड पर ट्रैक्टर खड़ा मिला।

जब परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे, तो ट्रॉली में संदीप का शव पड़ा मिला। शव देखकर परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले, जिसे देखते हुए परिजनों ने आशंका जताई है कि ईंटों से कूचकर उसकी हत्या की गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत को गंभीरता से लेकर जांच करने में लगी हुई है।

25 अप्रैल को मृतक की बहन की थी शादी, घर में मातम

25 अप्रैल को मृतक संदीप की बहन वैष्णवी उर्फ पूजा का विवाह होना था। विवाह की परिजन हंसी खुशी तैयारियों में जुटे हुए थे। उधर मृतक की पत्नी व दोनो बच्चे जयपुर के ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे और शादी होने के कारण वह भी घर लौट आए थे। मंगलवार को अचानक संदीप की मौत से पूरा परिवार टूट गया और शादी की तैयारियों में गम के बादल छा गए। मौत के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और घर में मातम छा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular