Sunday, April 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarशहज़ादपुर बाज़ार में 15 लाख से होगा महिला शौचालय का निर्माण

शहज़ादपुर बाज़ार में 15 लाख से होगा महिला शौचालय का निर्माण

शहजादपुर बाजार में महिलाओं की सुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। भाजपा नेता विवेक मौर्य के प्रयासों से राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने अपनी सांसद निधि से ₹15 लाख की धनराशि स्वीकृत की है।इस संबंध में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के माध्यम से आवश्यक पत्राचार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रस्तावित शौचालय का निर्माण वार्ड नंबर-4 स्थित शहजादपुर बाजार में किया जाएगा।बताया जाता है कि शहजादपुर बाजार में लंबे समय से शौचालय की व्यवस्था न होने के कारण विशेषकर महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। दूर-दराज से खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं को असुविधा के चलते इधर-उधर भटकना पड़ता था।

स्थानीय व्यापारियों ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए विवेक मौर्य से समाधान की मांग की थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेक मौर्य ने सांसद से धनराशि स्वीकृत कराई, जिससे अब निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं की गरिमा और सम्मान को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।विवेक मौर्य ने सांसद संजय सेठ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वच्छता को बढ़ावा दिया गया है और शौचालय निर्माण को महिलाओं की गरिमा से जोड़ा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में अन्य जनप्रतिनिधियों की निधि के माध्यम से अकबरपुर क्षेत्र में और भी जनहित के विकास कार्य कराए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular