Gold Silver Price Crash: इस हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही, हालांकि बाद में मामूली सुधार देखा गया। एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) में ₹97 की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चांदी (Silver Rate Today) में शुरुआती गिरावट के बाद ₹744 प्रति किलो की तेजी आई, जिससे इसका दाम ₹2,34,123 हो गया। बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद रिकवरी के संकेत हैं।
Gold Silver Price Crash: इस हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भी सोने-चांदी गिरावट देखी जा रही है। पिछले महीने से ही इसमें गिरावट जारी है। हालांकि आज इतनी ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जा रही है। सुबह 10 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Price Today) 1,49,791 रुपये चल रही है। इसमें केवल 190 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। वहीं चांदी (Silver Price Today में इस समय 115 रुपये प्रति किलो की गिरावट है।

Gold Price Crash: कितना गिरा सोना?
खबर लिखने तक गिरावट के बाद सोने-चांदी में धीरे-धीरे रिकवरी आ रही है। सुबह 10.04 बजे एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने का दाम 1,49,884 रुपये चल रहा है। इसमें 97 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,49,625 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
सुबह 10.16 बजे सोने ने भी चांदी की तरह अच्छी खासी रिकवरी कर ली है। इस समय सोने में 248 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है।
Silver Price Crash: कितनी सस्ती हुई चांदी?
कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी में गिरावट थी। लेकिन 10 बजे, खबर लिखने तक इसमें रिकवरी आ गई है। सुबह 10.07 बजे चांदी में 744 रुपये प्रति किलो की तेजी है। इस समय 1 किलो चांदी का दाम 2,34,123 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 2,31,800 रुपये प्रति किलो का लो और 2,34,157 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।
सोने-चांदी दोनों ने ही जनवरी के अंत में ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। जनवरी में चांदी का भाव 4,20,000 रुपये पहुंच गया था। आज चांदी ने 2,31,800 रुपये प्रति किलो का लो बनाया है। चांदी के ऑल टाइम हाई से तुलना करें तो इसकी कीमत अब लगभग आधी हो गई है।
Aaj Ke Sone Ka Bhav: 24, 22 और 18 कैरेट का भाव
शहर 24 कैरेट सोने का भाव 22 कैरेट की कीमत 18 कैरेट का भाव
पटना 150,140 137628.3333 112,605.00
जयपुर 150,200 137683.3333 112,650.00
कानपुर 150,260 137738.3333 112,695.00
लखनऊ 150,260 137738.3333 112,695.00
भोपाल 150,380 137848.3333 112,785.00
इंदौर 150,380 137848.3333 112,785.00
चंडीगढ़ 150,220 137701.6667 112,665.00
रायपुर 150,160 137646.6667 112,620.00
Sone Aur Chandi Ka Bhav: कितना है सोने-चांदी का दाम
शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹150,140 ₹235,400
जयपुर ₹150,200 ₹235,500
कानपुर ₹150,260 ₹235,590
लखनऊ ₹150,260 ₹235,590
भोपाल ₹150,380 ₹235,780
इंदौर ₹150,380 ₹235,780
चंडीगढ़ ₹150,220 ₹235,530
रायपुर ₹150,160 ₹235,440
आज सोना-चांदी किस शहर में सस्ता मिल रहा है?
पटना में सोने-चांदी का दाम आज सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी 2,35,400 रुपये में मिल रही है। इसके साथ ही 10 ग्राम सोने की कीमत यहां 1,50,140 रुपये है।
आज सोना-चांदी किस शहर में महंगा मिल रहा है?
भोपाल और इंदौर में सोना-चांदी आज सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 2,35,780 रुपये है। इसके साथ ही 10 ग्राम सोने का दाम 1,50,380 रुपये है।
सबसे बड़ा सवाल जो लोगों के मन में आ रहा है कि आखिर ये गिरावट कब तक रहेगी?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की मानें तो सोने-चांदी में ये गिरावट मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध तक चलने तक बनी रहेगी।





