लखनऊ। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था “शिफाए इंसानियत” की ओर से रविवार को कर्बला दियानत उद्दौला, सआदतगंज में एक भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की याद में तथा मीनाब की मासूम बच्चियों को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना फ़ैज़ मशहदी तथा विशिष्ट अतिथि सऊद मुशीर, आयशा अय्यूब, कायनात मंसूर और अर्शी ख़ान मौजूद रहीं। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के कमजोर तबकों के लिए किसी नेमत से कम नहीं हैं और हर सक्षम व्यक्ति व संस्था को इस तरह के जनसेवा कार्यों में आगे आना चाहिए।
शिविर में शहर के अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा सैकड़ों मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिन्हें इस सेवा का सीधा लाभ मिला।
डॉक्टरों की टीम में शामिल रहे डॉ सैयद जीशान हैदर जैदी (एम एस ऑर्थोपेडिक), डॉ परवेज अख्तर (एमबीबीएस एमडी), डॉक्टर हैदर इकबाल (बीडीएस एमडीएस), डॉ मोहम्मद शादाब (जनरल फिजिशियन) डॉ. विपिन, डॉक्टर जॉन, और हेल्पिंग स्टाफ में नबील अहमद, डॉ तमजीद आरिफ, फातिमा नाज़, डॉक्टर साद, डॉक्टर युशरा, अंदलीब फातिमा और बतूल रिजवी मौजूद रही।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के चिकित्सा शिविर आगे भी समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।
शिफाए इंसानियत फाउंडेशन की तरफ से अध्यक्ष मोहम्मद सादिक, उपाध्यक्ष सैयद मोहम्मद हैदर रिज़वी, सदस्य फैज हैदर, सैयद अली हुसैन, मोहम्मद अली, सालिम अली, इमरान, जमा मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, डॉक्टरों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा समाज के लोगों से अपील की कि वे इस तरह की मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि जरूरतमंदों की मदद का यह सिलसिला लगातार जारी रह सके।





