Saturday, April 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeमहंगाई व बेरोजगारी से बेहद परेशान प्रदेश की जनता करेगी सत्ता परिवर्तन

महंगाई व बेरोजगारी से बेहद परेशान प्रदेश की जनता करेगी सत्ता परिवर्तन

कांग्रेस ने श्ुरू की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी

भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बनाया जाएगा मुद्दा

मुरादाबाद। चौमुखापुल पुल स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष हाजी जुनेद इकराम ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियां ही आगामी चुनाव में सत्ता परिवर्तन का कारण बनेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले चुनाव के लिए तैयारी तेज करते हुए जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का आह्वान किया है।

बैठक में सूचना का आधिकार विभाग के महानगर अध्यक्ष मौ. आदिल एंव भारतीय परवेज इस्लाम का स्वागत किया गया। इस मौके पर विभिन्न दलों छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले समाजसेवी, मोहम्मद सुभान एंव सिराज अली आदि को महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम ने सदस्यता ग्रहण कराते हुए सम्मान भी किया।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसनी होगी। हमने बूथ स्तर तक महानगर संगठन को मजबूत किया है। अब जनता कांग्रेस को उत्तर प्रदेश मे जनविरोधी भाजपा सरकार के विरुद्ध विकल्प के रूप मे देख रही है। केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता में त्राहि मची हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेशा की जनता महंगाई, जरूरी सामान की किल्लत और बेरोजगारी के परेशान है। पार्टी हाईकमान के दिशा-निर्देश पर पार्टी मजबूती के साथ आगामी चुनाव मे उतरेगी।

इस दौरान नजाकत ठेकेदार, महफूज अली, अनुराग शर्मा, हकीम नाजिम, रिजवान रईस, जावेद अंसारी, पार्षद नदीम उद्दीन कातिब, पार्षद शमशेर अली, पार्षद फहीम,शहजाद खान,शमशेर खान, नदीम,मौ. इस्तेकार, उवैस, दानिश कुरैशी, शकील सिद्दीकी, मौ. जहीर, मेराज राजा, रफीक मसूदी, सुफियान खान, रफी अंसारी, मौहम्मद अफ्फान, राजा, अनुराग कुमार, राजीव कुमार शर्मा, अहमद अयाज, मौ. शादान आदि उपस्थित रहे।
प्रस्तुित : एम. राशिद सिद्दीकी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular