Mukesh Ambani JioHotstar Enters into micro drama: मुकेश अंबानी की JioHotstar ने IPL 2026 के बीच माइक्रो-ड्रामा मार्केट में ‘तड़का’ सेक्शन लॉन्च किया है। इसमें 60-90 सेकंड के 100 से अधिक शो शामिल हैं, जो KUKU TV जैसे प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देंगे।
Mukesh Ambani JioHotstar Enters into micro drama: भारत के सबसे अमीर अरबपति मुकेश अंबानी ने IPL 2026 के बीच एक बड़ा दांव चला है। उनकी कंपनी JioHotstar ने भारत के तेजी से बढ़ते माइक्रो-ड्रामा मार्केट में एंट्री कर ली है। प्लेटफॉर्म ने ‘Tadka’ नाम से एक नया सेक्शन लॉन्च किया है, जिसमें शुरुआत के दिन ही 100 से ज्यादा शोज पेश किए गए।
माइक्रो ड्रामा सेगमेंट में एंट्री करते ही मुकेश अंबानी ने ऐसा ‘तड़का’ लगाया कि KUKU TV से लेकर स्टोरी टीवी तक को कड़ी टक्कर मिलने लगी। बताते चलें कि पिछले दिनों भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कुकू टीवी में निवेश किया था। मुकेश अंबानी की जिओ Hotstar यह कोई छोटा एक्सपेरिमेंट नहीं है, बल्कि साफ संकेत है कि कंपनी अब सिर्फ लाइव स्पोर्ट्स तक सीमित नहीं रहना चाहती।
ट्रैफिक के लिए IPL के बीच में JioHotstar का Tadka
मुकेश अंबानी की JioHotstar ने “Tadka” का लॉन्च Indian Premier League (IPL 2026) के दौरान किया गया है। यही वो समय होता है जब प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक आता है। इस दौरान करीब 30 करोड़ यूज़र्स प्लेटफॉर्म पर होते हैं।
Jiohotstar की रणनीति साफ की क्रिकेट से यूजर लाओ। फिर उन्हें माइक्रो-ड्रामा से उन्हें ऐप पर रोको और इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाओ।
Tadka आने वाले शोज की खासियत यह है कि यहां हर एपिसोड सिर्फ 60–90 सेकंड का है। मोबाइल के लिए वर्टिकल (9:16) फॉर्मेट है। रोमांस, थ्रिलर, स्पोर्ट्स ड्रामा से लेकर हर जॉनर के शोज हैं। यानी पूरा कंटेंट “स्क्रॉल करते-करते देखने” के हिसाब से बनाया गया है।
कितनी बड़ी है माइक्रो ड्रामा इंडस्ट्री?
इंटरएक्टिव मीडिया और गेमिंग वेंचर कैपिटल फर्म लुमिकाई की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का माइक्रो-ड्रामा बाजार 2025 में $300 मिलियन को पार कर गया और 2026 के अंत तक $1.5 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है। स्टेट ऑफ इंटरएक्टिव मीडिया रिपोर्ट 2025 शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस सेगमेंट ने 450 मिलियन डाउनलोड और 100 मिलियन मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता प्राप्त किए हैं, उसके 2030 तक $4.5 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है।
ये नंबर दिखाते हैं कि यह सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि आने वाला बड़ा बिजनेस है। “Tadka” के साथ JioHotstar ने साफ कर दिया है कि अब OTT की लड़ाई सिर्फ लंबे शोज़ या फिल्मों की नहीं है।
अब मुकाबला इस बात का है कि कौन यूजर का सबसे छोटा लेकिन सबसे कीमती समय—कुछ सेकंड—अपने पास रख सकता है। और इस रेस की शुरुआत IPL 2026 से हो चुकी है।





