Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarटांडा मॉन्टेसरी स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया मेधावी छात्रों को...

टांडा मॉन्टेसरी स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया मेधावी छात्रों को किया सम्मान

टाण्डा अम्बेडकरनगर । टाण्डा मान्टेसरी स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह बहुत ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ जिसमे विद्यालय के होनहार छात्रों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव तथा विशिष्ट अतिथि टाण्डा ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा, महामाया मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. ज़हीर अहमद मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रबंधक सफीर अहमद एवं डायरेक्टर श्रीमती नुसरत आरा के नेतृत्व में किया गया, जहां बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका तूबा कशिश ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कव्वाली, योग, नाटक, मोबाइल के दुष्प्रभाव, बालिका शिक्षा जैसे सामाजिक विषयों पर आधारित मुद्दों पर अपनी प्रस्तुतियां देकर समाज को सकारात्मक संदेश के साथ ही जागरूक करने का काम किया । बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को खूब प्रभावित किया। समारोह में नर्सरी से कक्षा 08 तक के सभी कक्षाओं के टॉप-थ्री विद्यार्थियों को मेडल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रत्येक कक्षा से उत्कृष्ट उपस्थिति तथा शानदार यूनिफॉर्म वाले विद्यार्थियों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं का जहाँ उत्साह वर्धन किया वही अपने छात्र अनुभव को भी अभिवावकों से साँझा किया साथ ही बच्चो के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी खूब सराहना किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व उप निदेशक अभियोजन राजेन्द्र प्रसाद यादव, डॉ. सईद अख्तर, जावेद सिद्दीकी, जाहिद छोटू सभासद, नवाब साबरी सभासद, वेद प्रकाश यादव, आलम खान, मिन्नतुल्लाह, राम कुमार सोनी, के.के. कसौधन सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular