Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeसूदखोरों से परेशान युवक ने खाया जहर, जेब से मिला सुसाइड नोट

सूदखोरों से परेशान युवक ने खाया जहर, जेब से मिला सुसाइड नोट

दुकान पर आकर धमकी देने का आरोप, हालत गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती

फतेहपुर। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित पक्के तालाब इलाके में एक युवक ने सूदखोरों की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें दो लोगों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार पक्के तालाब निवासी शिवकुमार पुत्र दिनेश कुमार की सर्राफा (सराफा) की छोटी दुकान है, जिससे वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी पत्नी सपना ने बताया कि महफूज और नीलू नाम के दो सूदखोर अक्सर दुकान पर आकर गाली-गलौज करते थे और बच्चों के सामने धमकी देते थे। परिजनों का आरोप है कि शिवकुमार ने मूल रकम चुका दी थी, इसके बावजूद सूदखोर अत्यधिक ब्याज की मांग कर लगातार दबाव बना रहे थे।

इसी मानसिक तनाव से परेशान होकर गुरुवार दोपहर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं अस्पताल के डॉक्टर अमन सिंह के अनुसार युवक द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने की बात सामने आई है और उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular