Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeधौरहरा हादसे के पीड़ितों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल, घायलों के इलाज...

धौरहरा हादसे के पीड़ितों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल, घायलों के इलाज के लिए मदद की मांग

मृतकों के परिजनों से जताई संवेदना, प्रशासन की अनदेखी पर जताई नाराजगी

फतेहपुर। बिंदकी तहसील क्षेत्र के धौरहरा गांव में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल मृतकों के घर पहुंचा और शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। प्रतिनिधि मंडल ने घायलों के उपचार में प्रशासन की ओर से पर्याप्त मदद न मिलने पर गहरा दुख जताया।

ज्ञात हो कि बीते शुक्रवार को धौरहरा गांव के निषाद बिरादरी के लोग संगम से एक बच्चे का मुंडन कराकर वापस लौट रहे थे, तभी कौशांबी जनपद में हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी द्वारा गठित प्रतिनिधि मंडल में पूर्व जिला अध्यक्ष पप्पू पाल, एआईसीसी सदस्य राजीव लोचन निषाद, अभिषेक कश्यप, शुभांशु निषाद, राजकुमार पाल, देशराज पाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उनका दुख बांटा और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों के इलाज में प्रशासन की ओर से कोई ठोस सहायता न मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और प्रशासन से मांग करेगी कि घायलों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब निषाद बिरादरी के लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उन्हें इलाज के लिए अपनी जमीन-जायदाद बेचने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। प्रशासन को चाहिए कि मानवीय आधार पर तत्काल राहत प्रदान करे, ताकि पीड़ितों को समुचित इलाज मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular