इटावा। विकास खंड ताखा के परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल चलो रैली निकाली गई एवं नवीन प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।विद्यालयों को गुब्बारों झंडियों आदि से सजाया गया।बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्ती लिए अब ना करो अज्ञानता की भूल,हर बच्चे को भेजो स्कूल’आदि नारे लगाते हुए दिखे।खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों में बड़े उत्साह और उमंग के साथ बच्चे रैली निकालते हुए दिखे।कंपोजिट विद्यालय बकौली में प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह राठौर के नेतृत्व में रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
रैली विद्यालय के प्रांगण से शुरू की गई जो गांवों की गलियों,प्रमुख चौराहों व बाजार से होती हुई विद्यालय प्रांगण में आकर समाप्त की गई।बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्ती व बैनर लिए अब न करो अज्ञानता की भूल,हर बच्चे को भेजो स्कूल,हर घर चिराग जलेगा हर बच्चा स्कूल चलेगा,कोई न छूटे अबकी बार शिक्षा है सबका अधिकार आदि नारे लगाते हुए ग्रामीणों को जागरूक करते हुए दिखे।विद्यालय में नवीन प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस मौके पर गीता दोहरे,ओमप्रकाश,दिनेश चौधरी,प्रदीप पाल,प्रदीप चौहान,अवनीश दुबे,नरेंद्र कुमार,संजेश कुमार,बलवीर सिंह,शिवानंद समेत कई शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।





