Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeकम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में आयोजित किया गया कक्षा आठ के छात्र...

कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में आयोजित किया गया कक्षा आठ के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह

कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में बुधवार को कक्षा आठ के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह में छात्र छात्राओं ने विद्यालय में शिक्षा के अनुभव प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने बच्चों को रुचि के अनुसार आगे की शिक्षा के लिए प्रेरित किया। नजदीक के विद्यालय में प्रवेश लेकर आगे की शिक्षा ग्रहण करने, नियमित विद्यालय जाने,कक्षानुशासन बनाए रखने और माता -पिता और गुरु की आज्ञा का पालन करने की सीख भी दी। सभी छात्र छात्राओं को अपने छोटे भाई बहनों और पड़ोस के बच्चों को स्कूल में कक्षा एक और कक्षा छः में नामांकित कराने के भीतर संदेश दिए गए।

कक्षाध्यापक देवांशु सिंह ने सभी छात्र छात्राओं से उनके अनुभव साझा किये।इं प्र अ संजीव कुमार ने आगे की अच्छी शिक्षा के लिए बच्चों को शुभकामनाएं दीं। सहायक अध्यापक, प्रवेश और स्कूल चलो अभियान के प्रभारी अवनीश वर्मा, विजय प्रताप यादव, संध्या गुप्ता, गणेश प्रसाद शर्मा, लालती देवी, शिवकरन गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह, प्रतिभा ओझा आदि ने बच्चों को भावभीनी बिदाई और शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular