Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeSliderIPL 2026 Points Table: उत्तर प्रदेश के लड़के से हार गई लखनऊ...

IPL 2026 Points Table: उत्तर प्रदेश के लड़के से हार गई लखनऊ की टीम, अंक तालिका में टॉप पर किसका राज?

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स से हार मिली। उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज समीर रिजवी ने दिल्ली के लिए 70 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे लखनऊ 6 विकेट से मैच हार गया। इकाना स्टेडियम में लखनऊ ने 141 रन बनाए थे, जिसे दिल्ली ने 17.1 ओवर में हासिल कर लिया।

IPL 2026 Points table: लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मैच हार मिली और उसकी इस हार का कारण उत्तर प्रदेश का लड़का ही बना। दिल्ली कैपिटल्स के लिए उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज समीर ने शानदार 70 रनों की पारी खेली और लखनऊ को छह विकेट से हार मिली।

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। काम कर गया।

दिल्ली का दांव

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली (Delhi Capitals IPL 2026) की शुरुआत बेहद खराब रही। गेंद स्विंग हो रही थी और पिच में अतिरिक्त उछाल था, जिसका लखनऊ के तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने पूरा लाभ उठाया। दिल्ली ने केवल 21 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे, तब कोच हेमांग बदानी ने इंपैक्ट प्लेयर के रूप में समीर रिजवी को भेजा। समीर घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं और इकाना स्टेडियम की परिस्थितियों से भी अच्छी तरह परिचित हैं।

समीर ने इकाना में पिछले साल हुई यूपी टी-20 लीग के 10 मैचों में 61 के अधिक के औसत और 162 के शानदार स्ट्राइक रेट से 491 रन बनाए थे, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। यूपी लीग के अलावा वह इकाना में अंडर-23 और रणजी ट्रॉफी के मुकाबले भी खेल चुके हैं। रिजवी को चौथे नंबर पर उतारने का दिल्ली का दांव काम कर गया। समीर रिजवी ने स्टब्स के साथ क्रीज पर जमने के बाद धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया।

समीर इकाना की पिचों से अच्छी तरह वाकिफ थे। इसलिए शुरू के तीन-चार ओवर तक उन्होंने बिल्कुल जल्दबाजी नहीं दिखाई, लेकिन सेट होने के बाद 45 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के की मदद से सीजन का पहला अर्धशतक पूरा किया। गेंद बल्ले पर थोड़ा फंसकर आ रही थी।

शुरू के 15 रन बनाने में रिजवी ने 22 गेंदों का सामना किया। स्टब्स ने अपनी पारी में 32 गेंदों का सामना किया और तीन चौके व एक छक्का लगाकर उनका अच्छा साथ निभाया। समीर ने ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 39) के साथ 76 गेंदों पर 119 रनों की अविजित साझेदारी कर दिल्ली के लिए मुश्किल जीत को आसान बना दिया।

केवल रिजवी को ही नहीं बल्कि दिल्ली ने डेविड मिलर से पहले स्टब्स को भेजने का दांव चला। अक्षर के आउट होने के बाद मिलर पैड बांधकर तैयार थे, लेकिन कोच हेमांग बदानी पवेलियन से नीचे डगआउट की तरफ दौड़ते हुए आए और स्टब्स को बल्लेबाजी के लिए भेजा।

इसके बाद स्टब्स ने भी कोच को निराश नहीं किया और मैच जिताकर ही लौटे। बदानी मिलर को फिनिशर के रूप में चाहते थे, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ही नहीं आई।

प्रिंस और मोहसिन ने बनाया दबाव

केएल राहुल (00) से टीम प्रबंधन को अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन वह मोहम्मद शमी की पहली गेंद पर मोहसिन खान को आसान कैच दे बैठे, जबकि पथुम निसंका (01) भी कोई कमाल नहीं कर पाए।

उन्हें तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने विकेट के पीछे कैच आउट कराया। इसी ओवर में प्रिंस ने डीसी के कप्तान अक्षर पटेल (00) को बोल्ड कर लखनऊ को बड़ी सफलता दिलाई। वहीं, पहली बार दिल्ली से खेल रहे नीतीश राणा (15) को मोहसिन खान ने शिकार बनाया। शमी के साथ प्रिंस और मोहसिन ने शुरुआत के ओवरों में दिल्ली के बल्लेबाजों खुलकर खेलने नहीं दिया।

लखनऊ को बल्लेबाजी क्रम में प्रयोग पड़ा भारी

पिछले सीजन में लखनऊ की नियमित ओपनिंग जोड़ी मिचेल मार्श और एडम मार्करम ने कई मैचों में टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी, लेकिन इस मैच में मार्श (35) के साथ मार्करम की जगह ऋषभ पंत खुद बतौर ओपनर उतरकर चौंका दिया। उनके इस फैसले को टीम इंडिया के दो अन्य विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और ईशान किशन से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, ये दोनों बल्लेबाज सफेद गेंद से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसको लेकर पंत दबाव में हैं।

भारतीय टीम में वापसी के लिए आइपीएल में पंत को बड़ी पारियां खेलनी होंगी। हालांकि, उनके ओपनर उतरने के निर्णय से लखनऊ को नुकसान हुआ। शुरुआती ओवरों में ही विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई और पावरप्ले का पूरा फायदा नहीं उठा पाई। टाप आर्डर के जल्दी आउट होने के बाद मिडिल आर्डर पर जिम्मेदारी बढ़ गई, लेकिन वहां भी स्थिरता नहीं दिखी। जिस पिच पर एलएसजी की टीम 150 रनों तक नहीं पहुंच सकी, उस पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 165 रन है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular