जनपद में नवनियुक्त 141 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र
45 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण व 8 का हुआ शिलान्यास
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन सभागार, लखनऊ में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय/गोदाम के लोकार्पण / शिलान्यास किया गया जिसका सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, पूर्व विधायक इटवा डॉ सतीश द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल की उपस्थिति में अम्बेडकर सभागार में देखा गया। जनपद स्तर पर 141 आंगनबाड़ी सहायिकाओं का नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा 45 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण एवं 3 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया। इसके अलावा 5 बाल विकास परियोजना कार्यालय सह गोदाम के निर्माण का शिलान्यास किया गया।
डीएम एवं सीडीओ द्वारा अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक इटवा डॉ सतीश द्विवेदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में 9 वर्षो में प्रदेश के लोगो एवं महिलाओं के लिए विभिन्न कार्य किये गये है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका कड़ी मेहनत के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री जी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन दिया जा रहा है। नवीन आंगनबाड़ी केन्द्रो का निर्माण कराया जा रहा है। सरकार द्वारा आंगनबाडी केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार उपकरण उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार की मंशा प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाना है। कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराये।
जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने कहा कि सरकार की यह सोच है कि बच्चे नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शिक्षा ग्रहण करे इसके लिए नवीन आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कराया जा रहा है। आप लोग की नियुक्ति हो जाने से आप लोग बच्चों का जीवन स्तर ऊपर उठाने का कार्य करें। महिलाओं/बच्चों को समय से पुष्टाहार मिले। इसके साथ ही विभाग की जो भी योजनाएं है उसका सभी को लाभ मिले। सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सश्क्त व स्वावलम्बी बनाने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। इस अवसर पर ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ राजमणि वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, समस्त सीडीपीओ व अन्य उपस्थित रहे।





