Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeMarqueeआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

चन्दौली । जनपद में सोमवार को 9 ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 503 ऑगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई की गरिमामय उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सौपा गया। चयनित 9 नवीन ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 50 सहायिकाओं को प्रतीकात्मक नियुक्ति पत्र दिया गया। तथा 17 पूर्ण ऑगनबाड़ी केन्द्रों व बाल विकास परियोजना कार्यालय सहगोदाम शहाबगंज का लोकार्पण भी किया गया। शेष ऑगनबाड़ी सहायिकाओं के नियुक्ति पत्र का वितरण शीघ्र ही कर दिया जायेगा। इस अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में प्रादेशिक स्तर पर आयोजित उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभागार में उपस्थित नव चयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं तथा स्मार्टफोन की लाभार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्रेरणा से देश की आधी आबादी को आगे बढने के लिए बहुत सारे अवसर मिल रहे हैं। पहली नौकरी अपने आप में अनूठी होती है जिससे हम भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं और उस नौकरी के माध्यम से हम अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं। सरकार का विजन है कि देश की आधी आबादी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर व सशक्त हो। सामाजिक स्तर पर आपकी जिम्मेदारी बहुत ही खास है। संभावित माताओं और छोटे-छोटे बच्चे जो देश का भविष्य हैं, के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी आपके हांथों में है। आप सबको अपने काम की पूरी जानकारी होनी चाहिए, जितना अच्छा आप सीखेंगे उतना ही अच्छा कर पायेंगे।

उन्होने कहा कि 17 पूर्ण ऑगनबाड़ी केन्द्रों व बाल विकास परियोजना कार्यालय सहगोदाम शहाबगंज का लोकार्पण भी किया गया । उनसे विभागीय कार्य की कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। जनपद के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर फर्नीचर सहित अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें और बेहतर व उपयोगी बनाये जाने का प्रयास किया जा रहा है। आप सभी को जो स्मार्टफोन उपलब्ध कराये गये है, उनमें विभागीय एप्स की जानकारी व उनका संचालन अच्छे से सीख लें, इससे निश्चित रूप से आपको कार्य करने में आसानी होगी।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं और कहा कि आप सभी समाज की आधारशिला हैं। देश के भविष्य की नींव मजबूत करने का काम आपके हांथों में हैं। कुपोषण को लेकर हमारी सरकार सजग है और इसे खत्म करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आप सभी पूरी निष्ठा व लगन के साथ कार्य करें, उसमें किसी भी प्रकार की समस्या आए तो हमें अवगत कराएं। आपकी हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर विधानसभा चकिया एवं मुगलसराय विधायक प्रतिनिधि, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा नवचनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular