Wednesday, April 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeसेवानिवृत्त हुए शिक्षक नेता शिव सिंह , सम्मान से हुई विदाई

सेवानिवृत्त हुए शिक्षक नेता शिव सिंह , सम्मान से हुई विदाई

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष और कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के प्रधानाध्यापक शिव सिंह सेवानिवृत्त हो गए हैं। तैंतीस वर्ष का उनका सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक के रूप में सेवा काल‌ छः विद्यालयों में बीता है। सोमवार को उनके सम्मान में ‌विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने उन्हें सम्मानित किया और शेष जीवन में सुखी, निरोग और स्वस्थ रहने की कामना करते हुए समाज को अपनी सेवाएं देने की अपील की।

शिव सिंह ने 1993में प्राथमिक विद्यालय मनीपुर, गौरीगंज में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।दो साल बाद वे प्राथमिक विद्यालय खरगपुर, भादर में तैनात हुए। यहां से प्राथमिक विद्यालय रघईपुर में वे 12साल तक सेवारत रहे। सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय में उनकी पदोन्नति घोरहा में हुई।प्र अ के रूप में पदोन्नति होने पर 2015 में उच्च प्राथमिक विद्यालय दहियांवा में तैनात हुए।

यहां से वे जुलाई 2025में कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में प्रधानाध्यापक के रूप में आए और 30मार्च तक सेवारत रहे। 31मार्च को अवकाश होने के कारण वे 30मार्च को ही सेवानिवृत्त हो गए। अपने सेवाकाल के दौरान शिव सिंह ने दस साल तक उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक के ब्लाक अध्यक्ष के रूप में शिक्षकों का नेतृत्व किया। विनम्र और सरल स्वभाव के धनी की रुचि भगवत् भजन करना है। नौकरी के दौरान वे कई संत महात्माओं के सानिध्य में रहे हैं। उन्होंने गया जगन्नाथ धाम की तीर्थयात्रा भी कर ली है।

सोमवार को उन्होंने वरिष्ठ सहायक अध्यापक संजीव कुमार को कार्यभार सौंपते हुए अवकाश प्राप्त किया।विद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी । विदाई और सम्मान समारोह को भादर के ग्राम प्रधान राम चन्द्र सिंह ने प्रमुख रूप से सम्बोधित किया और- कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती — पंक्तियों के माध्यम से नौनिहालों को अच्छी शिक्षा हासिल कर बेहतर परिणाम देने के संदेश दिए।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष कपिलेश यादव, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक काली सहाय सिंह,विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष रीता मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि शुभम् सिंह देवांशु सिंह, अवनीश वर्मा, विजय प्रताप यादव, संध्या गुप्ता, गणेश प्रसाद शर्मा, लालती देवी, शिवकरन गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह, स्नेहा शुक्ल, प्रतिभा ओझा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा देवी,आभा सिंह, रेखा, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular