Wednesday, April 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeखेलो में सुल्तान -पढाई में नबाब जैसी छवि के साथ बीता भादर...

खेलो में सुल्तान -पढाई में नबाब जैसी छवि के साथ बीता भादर विकास खंड का शैक्षिक वर्ष

प्रतिभा सम्मान समारोह में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में मेरिट में शामिल छात्र छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया

बी ई ओ ने शिक्षकों को निपुण शिक्षक सम्मान दिया

शैक्षिक सत्र के अंतिम दिन ब्लाक संसाधन केंद्र भादर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अच्छा काम करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं, प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने विकास खंड की एक वर्ष की शैक्षिक प्रगति का उल्लेख करते हुए शिक्षक शिक्षिकाओं को शिक्षक रत्न सम्मान प्रदान किए।

कार्यक्रम -खेलो में सुल्तान -पढाई में नबाब -शीर्षक से विकास खंड की शैक्षिक प्रगति के एक साल के विश्लेषण, समीक्षा, उपलब्धियों और खामियों पर चर्चा और संवाद के लिए आयोजित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि नामांकन, उपस्थिति,ठहराव और शैक्षिक सम्प्राप्ति के मामले में विकास खंड भादर आगे रहा है। विकास खंड के खिलाड़ी बच्चों ने जिले में चैम्पियनशिप हासिल करने के साथ अयोध्या मंडल में भी नाम रोशन किया है। विकास खंड के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं बधाई के पात्र हैं। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति में 37बच्चों का चयन होना विकास खंड के सभी शिक्षकों के लिए गौरव की बात है।

हमारे शिक्षक शिक्षिकाओं शैक्षिक उपलब्धियों को इसी तरह से बनाए रखें,नये शैक्षिक सत्र में और अधिक सफलता हासिल हो, इसके लिए हार्दिक शुभकामनाएं कार्यक्रम में राष्ट्रीय छात्रवृति में चयनित बच्चों और उनके शिक्षकों से तैयारी के बारे में जानकारी ली गई और अनुभव साझा किए गए। ए आर पी राजेन्द्र कुमार,ओम प्रकाश वर्मा, रीता यादव, ममता सिंह, कपिलेश यादव, देवांशु सिंह ,सी बी तिवारी आदि ने बच्चों की सफलता की कहानी सुनाते हुए अपने अनुभव और विचार व्यक्त किए। कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के इं प्र संजीव कुमार, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पाठक, राज्य स्तरीय प्रशिक्षक रोहित प्रताप सिंह,संकुल शिक्षक राम बरन, प्रमोद कुमार मौर्य , सतीश शर्मा, विनोद गौतम,ओम प्रकाश राव, अखिलेश सिंह, ललित नारायण त्रिपाठी ,सत्य प्रकाश मिश्र, दिलीप कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular