Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeMarqueeजनसंघ से भाजपा तक: राष्ट्रवाद की राजनीति का सफर, बाबरी विवाद भी...

जनसंघ से भाजपा तक: राष्ट्रवाद की राजनीति का सफर, बाबरी विवाद भी बना अहम पड़ाव

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शोहरतगढ़ मंडल के मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के लिए राजस्थान अतिथि भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, वर्ग प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी (पीढ़ाबाबा), पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, सच्चिदानंद चौबे, जिला मंत्री फतेह बहादुर सिंह, अभियान प्रमुख फूलचंद जायसवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारधारा आधारित संगठन है, जो राष्ट्रवाद, सुशासन, सेवा और समर्पण के सिद्धांतों पर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों एवं कार्यप्रणाली से परिचित कराना है, ताकि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “बूथ ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।”

पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी ने अपने संबोधन में बताया कि 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई थी, जिसका उद्देश्य एक मजबूत राष्ट्रवादी विकल्प प्रस्तुत करना था। उन्होंने बताया कि 1977 में जनसंघ का जनता पार्टी में विलय हुआ, लेकिन वैचारिक मतभेदों के कारण यह प्रयोग सफल नहीं हो सका। इसके बाद 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ, जिसके प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बने।

उन्होंने आगे कहा कि 1990 के दशक में राम जन्मभूमि आंदोलन और अयोध्या स्थित बाबरी मस्जिद विवाद ने भाजपा के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 6 दिसंबर 1992 की घटना के बाद यह मुद्दा राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आ गया, जिससे पार्टी के जनाधार में तेजी से वृद्धि हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता एवं चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में लगाएं, ताकि 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

कार्यक्रम का संचालन कृष्णपाल चौधरी एवं रविंद्र वर्मा ने किया। इस दौरान प्रधान संघ जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा, अभिषेक चौधरी, रामकुमार तिवारी, संजय दूबे, अंकित मोदनवाल, बेचन भारती, विनोद मिश्रा, चंदन गिरी, राधेश्याम मिश्रा, अजय चौधरी, निलेश चौधरी, विजय कुमार गुप्ता, राममगन यादव, अरविंद चौधरी, जगदीश चौरसिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष देवकीनंदनी चौधरी, निर्मला चौधरी, वंदिनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular