Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई संपन्न

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई संपन्न

किसी भी मरीज़ को बाहर की दवाई लिखी पाए जाने पर की जाएगी कार्रवाई : डीएम

महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें गर्भवती महिला पंजीकरण एवं जननी सुरक्षा योजना, जननी सुरक्षा कार्यक्रम, एंबुलेंस सेवा, मातृत्व मृत्यु संबंधी समीक्षा एवं टीकाकरण संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के 102, 108 एवं एएलएस एंबुलेंस के मैनेजर को निर्देशित किया कि किसी भी परिस्थिति में किसी मरीज को लाने ले जाने में विलंब ना हो। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में निर्देश दिए गए कि स्टेट रैंक से जनपद की रैंक कम नहीं होनी चाहिए, स्वास्थ्य सेवाओं की सब तक पहुँच सुनिश्चित कराये एवं जननी सुरक्षा योजना का भुगतान शत प्रतिशत लाभार्थियों को सुनिश्चित हो तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं समस्त चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि किसी भी मरीज को बाहर की दवाई ना लिखी जाए।

किसी तरह की बाहर की दवाई लिखी पाए जाने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों एवं चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया कि किसी भी मरीज का यथा संभव इलाज अपनी इकाई पर करें, यदि उस विधा का डॉक्टर उपलब्ध न हो तो मरीज की स्थिति का आकलन करने के बाद ही मरीज को रेफर करें कम दवाओं की उपलब्धता पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लोकल परचेज के माध्यम से सत प्रतिशत दवा की उपलब्धता अस्पताल में सुनिश्चित कराई जाए बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आशाराम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुरेश कुमार, डॉ वी. के. चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular