इटावा। पुलिस उपमहानिरीक्षक,कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर हरीश चन्दर का शुक्रवार को जनपद में वार्षिक निरीक्षण एवं अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए आगमन हुआ।रिजर्व पुलिस लाइन स्थित अतिथि गृह पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर महोदय का स्वागत किया गया, तत्पश्चात गार्द द्वारा सलामी दी गयी।
इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा मुख्यालय लखनऊ(यूपी-112) द्वारा संचालित द्वितीय चरण के अंतर्गत प्राप्त 09 चार पहिया पीआरवी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर कर्तव्य पथ हेतु रवाना किया गया।उन्होंने पुलिस लाइन स्थित जीर्णोद्धारित बाल वाटिका का उद्घाटन एवं महिला थाना/मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया।इसके उपरांत महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा,आईजीआरएस कार्यालय,डब्ल्यूसीएसओ कार्यालय,बड़ी पेशी,जनशिकायत प्रकोष्ठ आदि का निरीक्षण किया गया।इसके उपरांत रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस लाइन/पुलिस मॉडर्न स्कूल का निरीक्षण किया गया तथा जनपद में संचालित रिक्रूट प्रशिक्षण,मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर थानों के कार्यों की समीक्षा की।
रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।गोष्ठी के दौरान उन्होंने मिशन शक्ति अभियान फेज-5(द्वितीय चरण)के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित किये जाने पर विशेष बल देते हुए महिला सम्बन्धी अपराधों में त्वरित,निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही,पीड़िताओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार तथा शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
अन्त में उन्होंने थाना कोतवाली एवं थाना बकेवर का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी कार्यालय,थाना कार्यालय,सीसीटीएनएस कक्ष,महिला हेल्प डेस्क,अभिलेखों का रख-रखाव,मालखाना,हवालात,शस्त्रागार एवं थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान *थाना कोतवाली एवं थाना बकेवर स्थित मिशन शक्ति केन्द्र का भी अवलोकन/निरीक्षण किया,साथ ही पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बकेवर परिसर में पौधारोपण किया गया।इस दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण,लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण,शिकायतों के समयबद्ध निवारण,महिला सम्बन्धी प्रकरणों में संवेदनशीलता बरतने तथा थाना परिसर की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चन्द्र,समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।





