Monday, March 30, 2026
spot_img
Homekhushinagarउत्तर प्रदेश बिहार सीमावर्ती सलेमगढ़ बना विकास का नया केंद्र

उत्तर प्रदेश बिहार सीमावर्ती सलेमगढ़ बना विकास का नया केंद्र

बाला जी ई-मोटर्स व जेके टायर हाउस का भव्य शुभारंभ, हजारों की मौजूदगी में विधायक पप्पू पांडेय ने किया उद्घाटन

तमकुहीराज, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर स्थित सलेमगढ़ एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया, जब नेशनल हाईवे किनारे बाला जी ई-मोटर्स एवं जेके टायर हाउस का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुचायकोट विधानसभा से लगातार छह बार विधायक रहे और अपनी सक्रिय कार्यशैली के लिए पूर्वांचल में विख्यात अमरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर दोनों प्रतिष्ठानों का विधिवत शुभारंभ किया।

बता दें कि समारोह का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार द्विवेदी के नवनिर्मित आधुनिक व्यवसायिक भवन में किया गया, जहां सीमावर्ती उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से सराबोर हो गया।मुख्य अतिथि के आगमन पर आयोजकों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार द्विवेदी ने बाबा दोना शुक्ल महाराज का आकर्षक चित्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर विधायक का अभिनंदन किया। वहीं बाला जी ई-मोटर्स के प्रोपराइटर बृजेन्द्र राय, प्रबंधक आशुतोष राय एवं सकते राय ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इसके साथ ही जेके टायर हाउस के प्रबंधक अतुल राय ने भी फूल-माला एवं अंगवस्त्र देकर मुख्य अतिथि का सम्मान किया।इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से रजनीश कुमार राय, सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी, अजय कुमार दुबे, जितेन्द्र श्रीवास्तव, ललन गुप्ता, राम मिश्रा, राज पाण्डेय, भीम कुशवाहा, गुड्डू यादव, वैभव कुमार, आर्या अनिकेत आर्या, अंकित शर्मा, अनुज पटेल सहित सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की और आयोजन की भव्यता को बढ़ाया।

उद्घाटन के पश्चात अपने संबोधन में विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि सलेमगढ़ जैसे सीमावर्ती क्षेत्र में इस प्रकार के आधुनिक प्रतिष्ठानों का खुलना न केवल व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा देगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार और जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं, और ऐसे उपक्रम इस दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।समारोह के अंत में उपस्थित जनसमूह ने नवस्थापित प्रतिष्ठानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उमंग और सामाजिक एकजुटता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जिसने सलेमगढ़ को एक नए विकास केंद्र के रूप में स्थापित करने का संकेत दे दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular