ऐतिहासिक कमाई करने वाली धुरंधर 2 अब सुपरस्टार आमिर खान की 10 साल पुरानी फिल्म दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है।
अब तक कमाई के मामले में रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने हिंदी सिनेमा सहित साउथ की कई सफल फिल्मों का सफाया किया है। रिलीज के 11 दिन के भीतर वर्ल्डवाइढ 1300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज ये साबित कर दिया है कि ये तो अभी शुरुआत है, असली धमाका तो फिल्म दंगल का रिकॉर्ड तोडने के बाद होगा।
सुपरस्टार आमिर खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर दंगल हिंदी सिनेमा की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इकलौती फिल्म है और अब धुरंधर 2 की इस मूवी को पछाड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
दंगल का रिकॉर्ड तोड़ेगी धुरंधर 2
साल 2016 में आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म दंगल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। कमर्शियल तौर पर निर्देशक नितेश तिवारी ये मूवी काफी सफल रही। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 10 साल से दंगल 1968.03 करोड़ की लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कमाई के साथ नंबर-1 के पायदान पर बनी हुई है। लेकिन रिलीज के महज 11 दिन दिन में 1352 करोड़ से ज्यादा कारोबार कर रणवीर सिंह धुरंधर 2 ने दंगल को कड़ी टक्कर देती है।
जिस तरह से फिलहाल धुरंधर द रिवेंज की कमाई का सिलसिला चल रहा है। उसको मद्देनजर रखते हुए दंगल का रिकॉर्ड आसानी से टूट जाएगा। दरअसल धुरंधर पार्ट 1 दो महीनों तक सिनेमाघरों में चली थी और धुरंधर 2 को अभी 11 दिन का ही समय बीता है और इसने धुरंधर 1 के 1350 करोड़ के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।
अगर एवरेज निकाला जाए धुरंधर 2 के थिएटर रन की तरफ तो उसमें अभी अनुमानित 50 दिनों का समय शेष है और इस आधार पर धुरंधर द रिवेंज ग्लोबली बड़े आराम से 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। ध्यान देने वाली ये है कि दंगल को चीन में कमाई का काफी फायदा मिला था। लेकिन धुरंधर 2 तो गल्फ कंट्रीज में भी बैन है।
धुरंधर 2 की धुआंधार कमाई की रणनीति
हर किसी के जहन में ये सवाल है कि धुरंधर 2 की कमाई का असली कारण क्या है। तो सीधा जवाब ये है कि फिल्म के मेकर्स ने इसके लिए तगड़ी प्लानिंग की है और हर छोटे-बड़े मुद्दों को ध्यान में रखा है, जिसकी डिटेल्स इस प्रकार है-
- पेड प्रीव्यू का फायदा
- नो प्रमोशन पॉलिसी
- ट्रेलर लॉन्च भी नहीं रखा
- इंटरनेशनल मार्केट पर फोकस
- माउथ पब्लिकसिटी
- धुरंधर के सीक्वल का सस्पेंस
इन प्वाइंट्स के आधार पर धुरंधर द रिवेंज की सफलता के तार जोड़ जा रहे हैं। बता दें कि 895 करोड़ के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ धुरंधर 2 हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।





