इटावा। एमनीव विज़न स्कूल के कक्षा 9 वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों ने Indian Institute of Technology Kanpur में आयोजित विज्ञान एवं स्टार्टअप मेले में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।यह कार्यक्रम Startup Incubation and Innovation Centre के अंतर्गत आयोजित किया गया,जिसमें नवाचार (इनोवेशन)और तकनीकी समझ को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता(आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एवं मशीन लर्निंग,कृषि तकनीक तथा चिकित्सा तकनीक जैसे आधुनिक और उभरते क्षेत्रों की गहन जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।कार्यक्रम में देशभर से आए 150 से अधिक स्टार्टअप्स और 120 से अधिक मार्गदर्शकों(मेंटर्स)ने भाग लिया,जिससे छात्रों को नई तकनीकों,नवाचारों (इनोवेशन)और उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप)के क्षेत्र में प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ।विद्यालय के शिक्षक भी विद्यार्थियों के साथ इस शैक्षणिक भ्रमण में शामिल रहे,जिससे छात्रों का उत्साह एवं आत्मविश्वास और अधिक बढ़ा।
विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टार्टअप्स के मॉडल और कार्यप्रणाली को समझते हुए विशेषज्ञों से संवाद(इंटरैक्शन)स्थापित किया।जिज्ञासा हेतु बच्चों ने कई प्रश्न पूछे,जिससे उनकी समझ और अधिक गहरी हुई।इस सहभागिता ने छात्रों में वैज्ञानिक सोच,नवाचार(इनोवेशन)की भावना तथा भविष्य में स्टार्टअप्स के प्रति रुचि को और अधिक सशक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।





