Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeजोगापुर गांव में विशाल जागरण का आयोजन, पत्रकार व विधायक ने किया...

जोगापुर गांव में विशाल जागरण का आयोजन, पत्रकार व विधायक ने किया शुभारंभ

फतेहपुर। बिंदकी तहसील क्षेत्र के जोगापुर गांव में चैत्र नवरात्र के अवसर पर बजरंग बली बाबा मंदिर में मां दुर्गा के विशाल जागरण एवं महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बृजेश मिश्रा एवं क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने फीता काटकर तथा मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती कर किया।

जागरन कार्यक्रम में आसपास के गांवों—जोगापुर, पिपरा खेड़ा, रामपुर पिपरी, महमूदपुर, रतनपुर, बांका, कृष्णापुर, बरेठर, बकेवर, हरदासपुर, गंगरावल सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जागरण में आए कलाकारों द्वारा देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। महिलाओं ने जयकारों के साथ मां के दरबार में भक्ति का वातावरण बना दिया।

कार्यक्रम पूरी रात चलता रहा और पंडाल भक्ति गीतों से गूंजता रहा। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के दरबार में पूजा-अर्चना कर मनोकामनाएं मांगीं। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष बुद्ध सागर शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र द्विवेदी, शैलेंद्र विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य उदय शंकर वर्मा, ग्राम प्रधान अनुज कुमार उर्फ भानू प्रताप, कोषाध्यक्ष रिशू शुक्ला सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि नवरात्र के अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के सभी लोगों से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बजरंगबली बाबा कमेटी ने सभी सहयोगियों व क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular