Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeपेंशनर विरोधी बेलिडेशन एक्ट का पेशनरों ने जमकर जताया विरोध

पेंशनर विरोधी बेलिडेशन एक्ट का पेशनरों ने जमकर जताया विरोध

25 मार्च को काली पट्टी बांधकर विरोध दिवस बनाएंगे पेंशनर्स

प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौपकर इस एक्ट को समाप्त करने की करेंगे मांग

महोबा। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पेंशनर विरोधी बेलिडेशन एक्ट का पेशनरों ने जमकर विरोध जताया। बैठक में 25 मार्च को शहर के अम्बेडकर पार्क में काली पट्टी बांधकर विरोध दिवस बनाए जाने का निर्णय लिया गया साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपकर इस एक्ट को समाप्त करने की मांग करेंगे।

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्स्थान के महामंत्री बीके तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ एवं ऑल इंडिया स्टेट पेंशनर्स फेडरेशन के आवाहन पर वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के नेतृतत्व में भारत के बेलिडेशन एक्ट के एक वर्ष पूर्ण होने पर 25 मार्च को शहर के आल्हा चौक स्थित अंबेडकर पार्क में जिले के पेंशनर विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर विरोध दिवस मनाएंगे। बताया कि बेलिडेशन एक्ट को समाप्त कराने की मांग को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।

बैठक में शिवकुमार त्रिपाठी ने बताया कि राज्य कर्मचारियों की भांति बेसिक शिक्षा परिषद के कार्यरत शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, शिक्षणेत्तर कर्मियों यहां तक कि अशासकीय शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी गयी है लेकिन सेवानिवृत्त शिक्षकों को अभी तक सुविधा नहीं दी गयी है। बैठक में ओपी सिंह, रामसजीवन गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, जगदीश गुप्ता, जगदीश सोनी, देवेन्द्र सक्सेना, लक्ष्मीप्रसाद तिवारी, गंगाप्रसाद आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular