अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने उठाईं व्यापारियों की समस्याएं
सम्भल अवधनामा संवाददाता अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सम्भल स्थित सभागार में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें जिले के व्यापारियों ने भाग लिया जिसमें व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन गौरीशंकर चौधरी ने डिवाइडर पर रिफलेक्टर नहीं होने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रिफलेक्टर लगाने की बात कही तथा एड कशिश कौशल ने बाजार में लगने वाले जाम की समस्या को रखा तथा अध्यक्ष हर्षित शर्मा ने युवाओं में बढ़ते नशे के चलन को रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा तथा हाजी एहतेशाम ने बाजार में जेब कटने की घटनाओं को रोकने के लिए कहा व शाह आलम मंसूरी ने चंदौसी में ई रिक्साओं को वन वे करने की बात कही तथा सागर गुप्ता ने चंदौसी में खुले नालों के कारण होने बाली दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाया इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारी अजय अग्रवाल प्रतीक गुप्ता विकास वर्मा पुष्कल गुप्ता हर्ष गुप्ता वैभव छाबड़ा साकिर हुसैन नाजिम सैफी फुरकान वारसी अशरफ सालीमार अतीकुरहमान एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रभारी उप निरीक्षक यतेन्द्र कुमार, सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।





