भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से थाना एंटी करप्शन बांदा की अभिसूचना इकाई हमीरपुर एवं उनकी टीम द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विकास भवन कुछेछा, सदर तहसील एवं जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में पोस्टर चस्पा कर आमजन को जागरूक किया गया।
इस दौरान टीम ने लोगों से अपील की कि किसी भी सरकारी कार्य में रिश्वत की मांग होने पर तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें। विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9454402489 एवं 9454402484 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।
टीम ने कहा कि भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में आम नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जागरूक और सतर्क नागरिक ही पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था की नींव रखते हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक कर भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना करना है।





